{"_id":"61ce11f354d86d2b1b35ee73","slug":"construction-of-overbridge-at-gwalior-road-railway-crossing-begins-will-be-ready-in-three-years-jhansi-news-jhs212103665","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, तीन साल में होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, तीन साल में होगा तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर फोरलेन ओवरब्रिज निर्माण की शुरूआत बृहस्पतिवार को भूमि पूजन के साथ हो गई। यह ओवरब्रिज तीन साल के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा।
सेतु निगम लिमिटेड अपने हिस्से का काम ढाई साल में पूरा करेगा। इसके बाद रेलवे अपने हिस्से का काम छह महीने से एक साल के बीच पूरा करेगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि अभी रेलवे क्रासिंग पर वाहन चालकों को बंधक की तरह खड़ा होना पड़ता है। दरअसल, ग्वालियर रोड क्रासिंग के आगे के क्षेत्र का विकास गुड़गांव (गुरुग्राम) की तरह हो रहा है। कॉलोनाइजर एक से बढ़िया एक कॉलोनी विकसित कर रहे हैं। अगले बजट में हंसारी रेलवे क्रासिंग पर भी ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिल जाएगी। इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, परियोजना निदेशक वेदप्रकाश, नगर निगम के मुख्य अभियंता शिवकुमार आंबेडकर, लोकनिर्माण विभाग के मुख्य अभियंता बीएन सिंह, सहायक अभियंता आरके रावत मौजूद रहे। संचालन डॉ. नीति शास्त्री ने किया।
24 घंटे में 80 बार बंद होती है क्रासिंग
झांसी कानपुर मार्ग पर जब से डबल ट्रैक बना है, तब से 24 घंटे में कम से कम 80 बार क्रासिंग गेट बंद होता है। इस मार्ग से प्रतिदिन 50 से अधिक सवारी व 40 से अधिक मालगाड़ी गुजरतीं हैं। दूसरा, उनाव- बालाजी मार्ग पर नई सड़क बनने के बाद से वाहनों की संख्या में और इजाफा हो गया है। इससे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव अरसे से प्रदेश सरकार के पास अटका था।
विज्ञापन
इस तरह होगा ओवरब्रिज का निर्माण
-----------------------------
- पुल शुभ आशीर्वाद गार्डन से उठकर दूसरी तरफ महिला पॉलिटेक्निक के पास जाकर उतरेगा।
- एक आने और एक जाने का पुल बनेगा। दोनों के अंदर का रास्ता साढ़े सात- साढ़े सात मीटर चौड़ा होगा।
- पुलकी कुल लंबाई 994.433 मीटर है। पटरियों के ऊपर 60 मीटर हिस्से का निर्माण रेलवे को पूरा करना होगा।
- झांसी की तरफ की लंबाई 421 मीटर और ग्वालियर रोड की तरफ लंबाई 513 मीटर है।
- ग्वालियर रोड की तरफ 14 और झांसी की तरफ 13 पिलर बनेंगे।
- पटरियों के ऊपर अधिकतम ऊंचाई 11 मीटर होगी। पुल निर्माण के लिए 102 करोड़ 73 लाख रुपये बजट स्वीकृत किया गया है।
- पुल निर्माण के दौरान दोनों तरफ पौने चार- पौने चार मीटर की दो सर्विस रोड बनाईं जाएंगी।