{"_id":"621c9dc4ee6ff472ef68e111","slug":"constable-raised-question-on-police-action-accused-not-actioning-on-mafia-dabangg-to-take-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: सिपाही ने पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल, पैसा खाकर दबंगों पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: सिपाही ने पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल, पैसा खाकर दबंगों पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
Mon, 28 Feb 2022 03:32 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 28 Feb 2022 03:32 PM IST
सार
सिपाही ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें आरोप है कि पुलिस पैसा खाकर दबंग लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उसकी पत्नी थाने में जा रही है तो पुलिस एफआईआर और रिपोर्ट नहीं लिख रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जहां एक तरफ झांसी पुलिस की कार्यशैली को लेकर एसएसपी प्रसंशा करते हुए नहीं थक रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके ही विभाग के सिपाही रजत कश्यप ने कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
सिपाही ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें आरोप है कि पुलिस पैसा खाकर दबंग लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उसकी पत्नी थाने में जा रही है तो पुलिस एफआईआर और रिपोर्ट नहीं लिख रही है। उसको थाने से भगाया जा रहा है। 9.40 मिनट के वीडियो में उसने पुलिस पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। अब वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि रजत कश्यप सदर बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल वह आगरा में तैनात है। उसका लालता प्रसाद कंपाउंड में मकान है। इसी मकान को लेकर उसका दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। शनिवार रात को मकान पर ताला तोड़कर कब्जा करने की सूचना पर पिता व माता स्कूटी से मकान पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया। पिता वेंटिलेटर पर है। सिपाही ने हादसे को भी बड़ा षड़यंत्र बताया है।
विज्ञापन