फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   constable on remand in loot case

बाकी आधा किलो सोना और बरामद, रिमांड पर सिपाही ने उगला राज

Fri, 03 Nov 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Fri, 03 Nov 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
constable on remand in loot case
crime, jhansi news - फोटो : demo
हिरासत में मुंह नहीं खोलने वाले जीआरपी सिपाही हरीशंकर गौतम ने रिमांड पर आते ही सोने का राज उगल दिया। उसने बताया कि स्टेशन के पास खड़ी बाइक की सीट के नीचे लूटा गया आधा किलो सोना रखा है। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। उसके साथी ललितपुर निवासी वसीम से जीआरपी पहले ही आधा किलो सोना बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन


बांदा निवासी सराफा व्यापारी संजय अग्रवाल के कर्मचारी अनिल कुमार सोनी से 26 अक्तूबर की रात जीआरपी के सिपाही हरीशंकर गौतम और उसके साथी वसीम ने एक किलो सोना लूट लिया था। घटना की रात ही जीआरपी ने सिपाही को हिरासत में ले लिया था। तीन दिन हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ करती रही थी, लेकिन उसने न तो अपने साथी का पता बताया था और न ही सोने का राज उगला था। 29 अक्तूबर को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इसके बाद जीआरपी ने उसके साथी वसीम को गिरफ्तार कर आधा किलो सोना बरामद कर दिया था। पूछताछ में आरोपी वसीम ने बताया था कि आधा किलो सोना सिपाही हरीशंकर गौतम के पास है। सोना बरामद करने के लिए जीआरपी ने अदालत से रिमांड मांगी थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रिमांड मिलने के बाद जीआरपी ने हरीशंकर गौतम से कड़ाई के साथ पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद सोने को बराबर हिस्से में बांट लिया था। उसने अपने हिस्से का सोना स्टेशन के पश्चिम क्षेत्र स्थित पुल के नीचे बाइक की सीट के नीचे छिपाकर रखा है। इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर बाइक से सोना बरामद कर लिया। सोना बरामद करने के बाद सिपाही को वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed