फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   constable friend also arrest in loot case

लुटेरे सिपाही का साथी भी गिरफ्तार, आधा किलो सोना बरामद

Thu, 02 Nov 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Thu, 02 Nov 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
constable friend also arrest in loot case
crime, jhansi news - फोटो : demo
 रेलवे स्टेशन पर सराफा कारोबारी के साथ लूट करने वाले जीआरपी सिपाही के साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सिपाही ने चेकिंग के नाम पर व्यापारी से एक किलो सोना लूटा था, जिसे दोनों ने आधा-आधा बांट लिया था। बुधवार को जीआरपी ने पूरी घटना का पर्दाफाश किया। लूट का आधा माल तो मिल गया, लेकिन आधा अब भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।   
विज्ञापन


जीआरपी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आईजी बीआर मीणा ने बताया कि 26 अक्टूबर को बांदा के रहने वाले सराफा कारोबारी अनिल कुमार सोनी एक किलो सोना लेकर चंबल एक्सप्रेस से झांसी आए थे। झांसी स्टेशन पर बने ओवरब्रिज पर जीआरपी सिपाही हरीशंकर ने चेकिंग के नाम पर कारोबारी को रोक लिया था और डरा धमकाकर सोना लूटकर फरार हो गया था। घटना के समय सिपाही का एक साथी भी उसके साथ था। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी ने सिपाही हरीशंकर व उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया था। जहां बाद में उसे जेल भेज दिया गया था। पूछताछ के बाद पुलिस सिपाही के साथ व सोने को बरामद करने में जुट गई थी। उन्होंने बताया कि एसपी रेलवे डा. ओमप्रकाश सिंह व सीओ शरद प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने उक्त लूट कांड के दूसरे आरोपी को जेल चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से आधा किलो सोना बरामद हुआ है। आरोपी ने अपना नाम ललितपुर के नेहरू नगर निवासी वसीम खान बताया। आईजी बताया कि लूट के बाद दोनों ने एक दुकान से ठोस सोने के दो टुकड़े कराए थे। जो आपस में दोनों ने बांट लिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ललितपुर में हुई थी दोनों में दोस्ती
लूट की घटना में शामिल सिपाही हरीशंकर वर्ष 2011 से ललितपुर जीआरपी थाने में तैनात रहा। इस दौरान उसकी वसीम से गहरी दोस्ती हो गई थी। इसी बीच दो अगस्त को सिपाही का ट्रांसफर झांसी हो गया था। इसके बाद भी वसीम सिपाही हरीशंकर से मिलने आता था। यहां आने-जाने के दौरान वसीम ने सिपाही से सोना व्यापारी को लूटने की साजिश रची थी। इसके बाद बाकायदा दो-तीन बार व्यापारी की रैकी भी की गई थी। 24 अक्टूबर को पुन: रैकी के बाद दोनों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।

जेल आया था मुलाकात करने
घटना को अंजाम देकर आरोपी वसीम फरार हो गया था और हिस्से में मिले सोने को बेचने की फिराक में था। मंगलवार को वह सिपाही से जेल में मिलने और सोने को बेचने के लिए झांसी आया था, तभी पुलिस टीम उसे दबोच लिया।

सिपाही को लिया जाएगा रिमांड पर
आरोपी से पूछताछ में यह साफ हुआ है कि आधा सोना सिपाही के पास है। ऐसे में सोना बरामद करने के लिए जीआरपी उक्त सिपाही को रिमांड पर लेने के लिए अदालत का सहारा लेगी।


 टीम को 50 हजार का पुरस्कार, सम्मान भी होगा
घटना का खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह, थानाध्यक्ष ललितपुर संजय सिंह, क्राईम ब्रांच प्रभारी अनुराग अवस्थी, एसएसआई विनय कुमार साहू, शेर सिंह, विद्याधर तिवारी, संजीव मिश्रा, धीरेंद्र सिंह, जाहिद अली, अंकित राज, सतेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, धीरेंद्र सिंह शामिल रहे। आईजी ने बताया कि टीम को पचास हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी राशि का इनाम पहली बार झांसी अनुभाग में पुलिस टीम को दिया जा रहा है। इसके साथ ही टीम को डीजी अवार्ड भी मिलेगा। सराफा व्यापार कमेटी के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि कमेटी की ओर से पुलिस टीम का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed