फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Consensus reached on fielding one candidate in opposition, BJP will open its cards in the morning

Jhansi News: विपक्ष में एक प्रत्याशी लड़ाने पर बनी सहमति, भाजपा सुबह खोलेगी पत्ते

Sat, 22 Jun 2024 05:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Consensus reached on fielding one candidate in opposition, BJP will open its cards in the morning
- निजी होटल में होगी बीजेपी नेताओं की बैठक, नाम घोषित होते ही सीधे नामांकन करेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कार्यकारिणी चुनाव को लेकर सत्ता से लेकर विपक्ष में खींचतान मची है। शुक्रवार को विपक्ष के 14 पार्षदों की बैठक हुई। एक प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने पर सहमति बनी। बैठक में विपक्ष की तरफ से कार्यकारिणी चुनाव लड़ने के दावेदार माने जा रहे एक पार्षद की गैर मौजूदगी रही। बताया गया कि वह कई पार्षदों के संपर्क में हैं। अब स्थिति शनिवार को ही स्पष्ट हो पाएगी कि विपक्ष में किसी तरह की फूट है या नहीं। अगर कोई दूसरा प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए उतरता है तो विपक्ष का सियासी गणित बिगड़ने की आशंका है। भाजपा की ओर से भी शुक्रवार तक प्रत्याशियों के नाम तय नहीं हो पाए। बीजेपी की ओर से दिनेश प्रताप सिंह, मुकेश सोनी, लखन कुशवाहा, प्रवीण लखेरा, नीता यादव, आशीष तिवारी के नाम सुर्खियों में हैं, जिन्हें कार्यकारिणी में जगह मिल सकती है। अब शनिवार सुबह नौ बजे नगर निगम के सामने स्थित निजी होटल में भाजपा नेताओं की बैठक होगी। इसमें प्रत्याशियों के नाम तय होंगे। फिर प्रस्तावकों के साथ सीधे नामांकन करने प्रत्याशी जाएंगे।



विपक्ष से महेश या फिर कन्हैया :
विपक्ष में भले ही एक प्रत्याशी लड़ाने पर सहमति बन गई हो, मगर चुनाव कौन लड़ेगा, ये भी शनिवार सुबह ही तय होगा। वैसे विपक्ष से महेश गौतम या फिर कन्हैया कपूर प्रत्याशी हो सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed