फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congressmen took out tonga yatra in protest against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों ने निकाली तांगा यात्रा

Tue, 13 Jul 2021 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took out tonga yatra in protest against inflation
झांसी। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन की अगुवाई में तांगा यात्रा निकाली। इलाइट चौराहा से आरंभ होकर तांगा यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरी। आखिरी में एक सभा हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा आम जनता महंगाई से परेशान है लेकिन, सरकार को कोई परवाह नहीं। खाने के तेल से लेकर पेट्रोल-डीजल के दाम में आग लगी हुई है।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा गैस का दाम अप्रत्याशित तेजी से बढ़ रहे हैं। हर जगह आम लोग की जेब सरकार काटने का काम कर रही है। महासचिव राहुल रिछारिया ने सरकार को महंगाई के मोर्चा पर फ्लाप करार दिया। सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा पेट्रो कीमतों में बढ़ोत्तरी से किसानों की आय बढ़ने के बजाए कम हो गई। इस दौरान शंभू सेन, सरला भदौरिया, राजेंद्र शर्मा, इम्तियाज हुसैन, पूरन मिश्रा, प्रभा मिश्रा, शमशाद बेगम, पिंकी जैन, सुलेमान मंसूरी, अरविंद बबलू, जितेंद्र भदौरिया, शिवम नयाक, प्रीतक दुबे, नफीस मकरानी, मुन्नी अहिरवार, शहनाज बेगम, अरविंद रावत, अनिल रिछारिया, राशि साहू, बंटी समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed