फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congressmen furious over DRM, said - you do not worry about the safety of the passengers

डीआरएम पर भड़के कांग्रेसी, बोले-आपको यात्रियों की सुरक्षा की चिंता नहीं

Sat, 04 Sep 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Congressmen furious over DRM, said - you do not worry about the safety of the passengers
झांसी। पुष्पक एक्सप्रेस व पटना इंदौर एक्सप्रेस के मामले में शुक्रवार को पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कांग्रेस नेताओं के साथ डीआरएम से मुलाकात की। डीआरएम आशुतोष किसी दूसरे कार्यक्रम में जाने के लिए बात को जल्द खत्म करना चाहते थे। इस पर कांग्रेस नेता डीआरएम पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि आपको यात्रियों की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। लूट की घटनाओं का खुलासा न होने से यात्री दहशत में सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि ट्रेनों में लूट की घटनाओं को दस दिन हो गए हैं और अभी तब लुटेरे सुरक्षित घूम रहे हैं। इस पर डीआरएम ने कहा कि घटना में हो रही कार्रवाई पर निगरानी के लिए समिति बनाई गई है। समिति में शामिल अपर मंडल रेल प्रबंधक व आरपीएफ कमांडेंट जो मामले पर बराबर नजर रखे हैं। लुटेरों की जल्द गिरफ्तारी होने का आश्वासन दिया। इस मौके पर इम्तियाज हुसैन, अनिल बट्टा, रघुराज शर्मा, प्रिंस कटियार, सुलेमान अहमद मंसूरी, डॉ. विजय भारद्वाज, रामकुमार शुक्ला, मजहर अली, शफीक अहमद, रईस काजी, अजय जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

धरने की चेतावनी पर सभी को चैंबर में बुलाया
डीआरएम ने कोविड का हवाला देते हुए चार नेताओं को ही बातचीत के लिए अपने चैंबर में बुलाया था। इस पर कांग्रेसी आक्रोशित हो गए। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि अगर सभी से बात नहीं करनी है तो वह यहीं पर धरने पर बैठ जाएंगे। उनको गिरफ्तार होना मंजूर है। मजबूरन डीआरएम को अपने चैंबर में सभी को बातचीत के लिए बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed