फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress yatra stop police

पुलिस ने रोकी कांग्रेस की ट्रैक्टर यात्रा

Wed, 20 Jan 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Congress yatra stop police
किसानों के समर्थन में दिगारा से निकाल रहे कांग्रेस की ट्रक्टर यात्रा को रोकती पुलिस। अमर उजाला
झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी की प्रस्तावित ट्रैक्टर यात्रा को पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया। यात्रा स्थल पर ही नाकेबंदी करके पुलिस ने नेताओं को रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ नोंकझोंक हुई, लेकिन, पुलिस उनको इजाजत देने पर राजी नहीं हुई। आखिरकार कांग्रेस नेताओं को कार्यक्रम स्थगित कर देना पड़ा।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के मुताबिक किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को दिगारा मंदिर से ट्रैक्टर यात्रा निकाली जानी थी। मेडिकल कॉलेज से होते हुए इलाइट चौराहा के बाद महात्मा गांधी पार्क कचहरी चौराहा पर इसे समाप्त होना था, लेकिन दिगारा मंदिर में ही पुलिस ने नाकेबंदी करके इसे आगे नहीं बढ़ने दिया हालांकि, इस यात्रा को देखते हुए इलाइट चौराहा के आसपास भी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। यात्रा में मुख्य रुप से राजेंद्र रेजा, सचिव मानू सिंह, कृष्ण गोपाल, अभिषेक दीक्षित, सचिन श्रीवास, मनीष रायकवार, हैदरअली, अमित चक्रवर्ती, गौरव अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed