फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   congress workers agitate on priyankas arrest

प्रियंका की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी, हंगामा

Fri, 19 Jul 2019 10:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
congress workers agitate on priyankas arrest
प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेसी कोतवाली परिसर में धरने पर बैठे।
प्रियंका को हिरासत में लेने पर भड़के कांग्रेसी, हंगामा
विज्ञापन

झांसी। सोनभद्र जाते समय शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर कांग्रेसियों ने पार्टी कार्र्यालय के बाहर हंगामा किया। ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसियों व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इस पर सभी धरने पर बैठ गए। इस बीच प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों को ज्ञापन दिया। कांग्रेसियों के प्रदर्शन को देखते हुए शहर के थानों का फोर्र्स कार्यालय समेत चौराहों पर तैनात रहा।
सोनभद्र में जमीन के विवाद में ग्रामीणों की हत्या के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी घटनास्थल पर जा रहीं थीं। इस पर उनको रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया गया। उनको चुनार किले पर रखा गया। इस पर कांग्रेसी दोपहर में सिंधी तिराहा स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एकत्रित हुए। जहां कुछ देर बाद कार्यालय मेें धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासन अलर्ट हो गया। कुछ देर बाद अधिकारी भारी फोर्स के साथ कार्यालय पहुंचे, जहां कांग्रेसियों को समझाकर धरना समाप्त करने को कहा, लेकिन सभी ने मानने से मना कर दिया। इसके बाद पूर्र्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन देने की बात कही। इस पर हामी भर कोतवाली बुलाया। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे। यहां पहुुंचते ही सभी पुलिस के सामने ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

इस मौकेे पर प्रदीप जैन ने कहा कि प्रियंका गांधी को असंवैधानिक रूप से रोकने का सभी विरोध करते हैं। रास्ते में रोककर हिरासत में लेना गलत है। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी ने भी इस कार्रर्वाई को दुुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार का लोकतांत्रिक मर्यादा में कोई भरोसा नहीं रह गया है। इतने बड़े नरसंहार के बाद प्रियंका गांधी वहां पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना देना चाहतीं थीं। परिवार को न्याय मिले, इसके लिए वह उनकी आवाज बन गईं थीं। सरकार ने उनको हिरासत में लेकर बौखलाहट का परिचय दिया है। कांग्रेसियों ने विरोध करते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझाेंक हुई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट रामप्रकाश को ज्ञापन देने के बाद धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर इम्तियाज हुसैन, विवेक बाजपेई, भानू सहाय, राजेंद्र सिंह यादव, विनोद वर्मा, नीता अग्रवाल, सरला भदौरिया, मुन्नी कनौजिया, फरीदा, योगेंद्र सिंह, विजित कपूर, आरिफ, सलीम, मनोज कुमार गुप्ता, सुनील तिवारी, कुणाल सूरी, अब्दुल जाबिर, मुकुट सिंह, रघुराज शर्मा मौजूद रहे।

प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रसियों ने शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय प?

प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रसियों ने शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय प?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed