{"_id":"6472672c34aa097875053f26","slug":"congress-tried-to-break-into-sps-vote-bank-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-104137-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कांग्रेस की सपा के वोटबैंक में सेंधमारी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कांग्रेस की सपा के वोटबैंक में सेंधमारी की कोशिश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। समाजवादी पार्टी के वोट बैंक में सेंधमारी के लिए कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले दांव खेल दिया है। पार्टी ने अब बलवान यादव को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया है। इस बार कांग्रेस अगड़ी, पिछड़ी जातियों के साथ-साथ एम-वाई फॉर्मूले पर भी मजबूत पकड़ बनाना चाहती है।
नगर निकाय चुनाव में झांसी में कांग्रेस का प्रदर्शन भले ही बहुत बेहतर न रहा हो मगर पार्टी बड़ागांव नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्जा करने में कामयाब हो गई। न तो सपा और न ही बसपा कोई नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष की कोई सीट जीत पाई। इसके अलावा मेयर के चुनाव में भी कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी रही। कांग्रेस को छोड़कर सभी महापौर प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई। इन चुनाव परिणामों के बाद अब कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की भाजपा से सीधी टक्कर होने का दावा करने लगे हैं। इसी वजह से पार्टी ने जातिगत समीकरणों को भी साधना शुरू कर दिया है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने बलवान यादव को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बना दिया है। ऐसा करके पार्टी सपा के वोटबैंक में सेंधमारी करने की फिराक में है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का कहना है कि कांग्रेस ने हर जाति, हर समुदाय के लोगों को आगे बढ़ाया है। इस बार पिछड़ी जाति से जिलाध्यक्ष बनाया गया है।