फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress teams came out in sixty wards

साठ वार्डों में निकलीं कांग्रेस की टोलियां

Fri, 20 Aug 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Congress teams came out in sixty wards
जय भारत अभियान के तहत भ्रमण करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
झांसी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर तीन दिन तक चलने वाला कांग्रेस का ‘जय भारत महासंपर्क अभियान’ बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने महानगर के सभी 60 वार्डों में अलग-अलग टोलियां निकालीं और लोगों से संवाद किया। किसी ने बताया कि नाले की सफाई नहीं हुई है, इसलिए घरों में पानी घुस जाता है तो किसी ने सड़कें उखड़ी होने के कारण होने वाली परेशानी बताई। किसी ने कहा कि महानगर नाममात्र का स्मार्ट सिटी बन गया है, यहां कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने प्रदेश भर में ‘जय भारत महासंपर्क अभियान’ शुरू किया है। इसका मकसद लोगों से सीधा संवाद करना है, ताकि उनके बीच कांग्रेस की उपस्थिति दर्ज हो। पहले दिन 60 वार्ड में कार्यकर्ताओं की टोलियां घूमीं व लोगों से परेशानी पूछी। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी के नेतृत्व में दतिया गेट के पूर्व पार्षद अखलाक मकरानी ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि पानी की समस्या है। टंकी का निर्माण बहुत धीमी गति से हो रहा है। पार्क का निर्माण भी अधूरा पड़ा है। बारिश में जलभराव होता है।
विज्ञापन

मोहल्ला कसाई बाबा में पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन जनता के बीच पहुंचे तो लोगों ने बताया कि सड़कें उखड़ी पड़ी हैं, नियमित सफाई नहीं होती है। नाले की सफाई नहीं होने के कारण जलभराव हो रहा है। नाले का पानी घरों में घुस जाता है। पुलिया टूटी पड़ी है। जनता की सुविधा के लिए कोई काम नहीं हुआ है। नाले की सफाई करा दी जाए तो काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अन्य वार्डों में भी नाला सफाई, सड़कों की सफाई, उखड़ी सड़कें, जलापूर्ति की समस्या समेत अन्य समस्याएं बताई और समाधान करने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहां कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर समस्याओं का समाधान होगा। इस मौके पर शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, अशोेक तिवारी, राकेश टंडन, प्रभा पाल, पार्षद अरविंद बबलू, एचपी पटेल, युवराज सिंह यादव, पार्षद कन्हैया कपूर, मजहर अली, घनश्यामदास प्रजापति, महेश तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, पूर्व पार्षद हेमंत रावत, सल्लू चौधरी, अनिल बट्टा, श्रीराम बिलगैंया, अतुल सोनी, गुलाब सिंह चौहान, अभिषेक दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed