फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress support for farmer

किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस, पुलिस से तीखी नोंकझोंक

Wed, 09 Dec 2020 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Congress support for farmer
झांसी। किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से कई जगह झड़प भी हुई। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया हालांकि शाम तक उनको बिना शर्त छोड़ भी दिया गया।
विज्ञापन

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के साझा बैनर तले कार्यकर्ता सुबह ही कचेहरी चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां धरना देने के बाद कार्यकर्ता जुलूस के साथ कचहेरी चौराहा से इलाइट के लिए निकले लेकिन, पुलिस ने इनको बीच में ही रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ जमकर नोंकझोंक हुई। पुलिस के आगे बढ़ने पर रोकने से नाराज पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, राहुल राय, इम्तियाज हुसैन, विवेक वाजपेई समेत दर्जनों कार्यकर्ता सड़क पर ही लेट गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का दूसरा जत्था दूसरे रास्ते से इलाइट चौराहा पहुंच गया। यहां प. नेहरू की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को लेकर हंगामा शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए वहां कई थाने की पुलिस फोर्स समेत प्रशासनिक अफसर भी पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने पर अड़े रहे। समझाने के बाद भी न मानने पर पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया हालांकि कुछ देर बाद सभी को बिना शर्त रिहा कर दिया गया। प्रदर्शन केदौरान राष्ट्रीय सचिव डॉ.सुधांशु त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी, शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, मनीराम कुशवाहा, राजेंद्र शर्मा, विवेक कोरी, भानु सहाय, राहुल रिछारिया, शमशाद बेगम, मुन्नीदेवी, इम्तियाज हुसैन, गिरिजा शंकर राय, नीता अग्रवाल, योगेंद्र सिंह, शिरोमणि जैन, प्रकाश गुप्ता, बलवान सिंह यादव, दीपक शिवहरे, प्रिंस कटियार, गौरव जैन, ऋषभ साहू, धर्मेंद्र कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed