फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress split in front of state president, leader said - sycophants were given place on the stage

Jhansi News: प्रदेश अध्यक्ष के सामने कांग्रेस में दो फाड़, नेता बोला - मंच पर चापलूसों को दी जगह

Mon, 23 Jun 2025 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Congress split in front of state president, leader said - sycophants were given place on the stage

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मिशन कंपाउंड में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही पार्टी में दो फाड़ हो गई। कांग्रेस नेता राजेंद्र यादव ने कह दिया कि मंच पर चापलूसी और महिमामंडन करने वालों को जगह देने से पार्टी खड़ी नहीं होगी। इसके विरोध में पूर्व पार्षद मुकेश अग्रवाल बोल पड़े कि जो ये आरोप लगा रहे हैं, वे प्रदर्शन के दौरान पुलिस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठियां मारने के लिए कहते हैं। मामला बढ़ता देख पहले प्रदेश अध्यक्ष को पहले नसीहत और फिर चेतावनी देनी पड़ी।



कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता एक-एक कर मंच पर बैठे नेताओं को बोलने के लिए आमंत्रित कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य से अपनी बात रखने के लिए कहा, वैसे ही कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह यादव ने बोलने की इच्छा जता दी। इस पर उन्हें माइक दे दिया गया। राजेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी, जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात कर रहे हैं। जब तक पार्टी में भी ऐसा नहीं होगा, तब तक संगठन सृजन की बात झूठ और फरेब है। मंच पर जिलाध्यक्ष दबे हुए बैठे हैं, ये कैसा प्रोटोकॉल है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री प्रदीप जैन कार्यक्रम में जाते हैं तो पुराने साथियों को ले जाना भूल जाते हैं। उनकी बात समाप्त होने के बाद पूर्व पार्षद मुकेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदीप जैन पार्टी से लोगों को जोड़ रहे हैं। जो आरोप लगा रहे हैं वो पुलिस से कहते हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डंडा मारो। इस पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीच में हस्तक्षेप किया। उन्होंने कहा कि मंच पर सर्वसमाज के लोगों को जगह दी गई है। सार्वजनिक मंच से ऐसी बातें नहीं होनी चाहिए। कहा कि वह खुद जिलाध्यक्ष को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर लाए हैं। उन्होंने कहा कि आपस में मत लड़ो। हमें भाजपा और भ्रष्टाचार से लड़ना है। फिर चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में कोई सार्वजनिक रूप से ऐसा करेगा तो उसे पार्टी में जगह नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed