फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress office decoration

राम मंदिर भूमि पूजन: कांग्रेस दफ्तर सजाया गया

Thu, 06 Aug 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Congress office decoration
श्रीराम दरबार की आरती करते शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ व अन्य कांग्रेसी।
झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर कार्यालय में श्रीराम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में कांग्रेसियों ने सुंदर कांड का पाठ किया। कार्यालय को आकर्षक रंग बिरंगी बिजली की झालरों और दीपों से सजाया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का सपना पूरा हुआ।
विज्ञापन

सुंदर कांड पूजा पाठ के अवसर पर शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का सपना साकार हुआ। उनकी छाती की भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण हो। पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि वर्षों से इस पल का इंतजार देश के प्रत्येक नागरिक को था। आज राम मंदिर निर्माण के शुभारंभ से जन-जन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि भगवान राम मर्यादा के प्रतीक हैं। आज पूरा देश खुशी से भगवान राम के मंदिर का उत्सव मना रहा है। श्रीराम ने संपूर्ण मानव जाति को आदर्श त्याग की भावना के साथ जीवन जीने का तरीका सिखाया है। इस मौके पर राजेंद्र रेजा, विजय भारद्वाज, राजेंद्र शर्मा, प्रिंस कटियार, मनीष राय, प्रकाश राय आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed