{"_id":"2493fc9c21d4f7280cde8e08fc88de63","slug":"congress-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट मिला तो कैसे जीतोगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट मिला तो कैसे जीतोगे
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sat, 19 Sep 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कांग्रेस ने जनपद में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को प्रत्याशी चयन के लिए नियुक्त पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व कें द्रीय पर्यवेक्षक गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष जनपद की चारों विधानसभा झांसी, बबीना, गरौठा, मऊरानीपुर से करीब दो दर्जन प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने का दावा ठोंका।
सभी दावेदार अपने समर्थकों के साथ कें द्रीय पर्यवेक्षक से मिले। इस दौरान गहमागहमी की स्थिति बनी रही।
शुक्रवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचते ही तमाम दावेदार अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने एक- एक कर सभी दावेदारों ने मिलना शुरू किया। उन्होंने दावेदारों से पूछा कि अगर उन्हें टिकट दिया जाए तो वह पार्टी को किस तरह मजबूत कर जीत हासिल करेंगे।
पार्टी वोटों के अलावा अन्य वोट किस तरह जुटाएंगे। जातीय समीकरण को लेकर भी सवाल किए। उन्होंने पार्टी के इतिहास व उनकी भूमिका तथा सक्रियता भी जानकारी ली। इस दौरान चारों विधानसभाओं से दो दर्जन से नेताओं ने अपने दावे पेश किए। झांसी विधानसभा से टिकट के लिए सबसे ज्यादा दावेदार सामने आए। पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, अरविंद वशिष्ठ, राहुल रिछारिया, डा सुनील तिवारी, मनीराम कुशवाहा, इदरीश खान, भानु सहाय, मनोज गुप्ता, हमीदा अंजुम, नफीसा सिद्दीकी, बृजेंद्र राय, पूरन मिश्रा, रसीद कुरैशी, नावेद खान ने टिकट के लिए दावा किया। मऊरानीपुर विधानसभा से पूर्व मंत्री बिहारी लाल आर्य, प्रेम वाल्मीकि, अमीर चंद्र आर्य, जितेंद्र वर्मा, भगवान दास कोरी, बबीना विधानसभा से ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य बलवान सिंह यादव, केशव सिंह उर्फ मुन्ना पारीछा, मनीराम कुशवाहा, हरवंश लाल, रघुराज शर्मा व गरौठा विधानसभा से अरविंद पटेल व रमेश मौर्या ने टिकट के लिए अपना पक्ष रखा। इसके अलावा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह यादव व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के लिए भी उनके समर्थकों ने झांसी व बबीना विधानसभा के लिए टिकट मांगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि केंद्रीय पर्यवेक्षक हर विधानसभा से तीन प्रत्याशियों का पैनल बनाकर राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री के समक्ष रखेंगे। इसके बाद सर्वे कराया जाएगा। तत्पश्चात केंद्रीय कमेटी प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगी।