फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress: Followers of Facebook and Twitter will get tickets

कांग्रेस: फेसबुक और ट्विटर के फालोवर दिलाएंगे टिकट

Sat, 11 Sep 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Congress: Followers of Facebook and Twitter will get tickets
झांसी। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी ला दी है। कांग्रेस से जो भी दावेदार विधानसभा का चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, वह 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पार्टी ने फार्मेट तैयार किया है, जिसमें दावेदारों को अपनी सामाजिक गतिविधियों के बारे में बताना होगा। दावेदार सोशल मीडिया पर कितने सक्रिय है, इस बारे में भी बताना होगा। दावेदारों से सूची मांगने का उद्देश्य यह है, ताकि चुनाव के वक्त कार्यकर्ताओं में असंतोष न पनपे।
विज्ञापन

लखनऊ में हुई ‘उत्तर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समन्वय समिति’ की बैठक में इस बात पर जोर दिया कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं में किसी तरह का असंतोष नहीं होना चाहिए। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ें। गुटबाजी नहीं होगी तो कार्यकर्ता बेहतर ढंग से जनता के बीच जाकर अपनी बात रख सकेंगे। पार्टी का मकसद चुनाव में अप्रत्याशित परिणाम लाना है। इसलिए जो लोग विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, वह 25 सितंबर तक अपना बायोडाटा पार्टी कार्यालय में भिजवा दें, ताकि उनके बारे में फीडबैक लिया जा सके। दावेदारों से जो बायोडाटा मांगा गया है, उसमें सोशल मीडिया से जुड़ाव के बारे में जानकारी देनी होगी। बताना होगा कि सोशल मीडिया के किस प्लेटफार्म से जुड़े हैं। कितने फॉलोअर हैं और आप कितने सक्रिय हैं। कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिए गए कि बेवजह चुनाव के लिए दावेदारी न करें। पार्टी का मानना है कि बहुत से लोग सिर्फ इसलिए दावेदारी कर देते हैं कि मीडिया की सुर्खियां बन जाएं।
विज्ञापन

उधर, चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों में झांसी सदर, गरौठा, बबीना और मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र से 24 से अधिक लोग चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जो जनता से संवाद भी कर रहे हैं। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी दावेदारों से 25 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन आने के बाद उनकी दावेदारी पर विचार किया जाएगा और पार्टी हाईकमान अंतिम निर्णय लेगा।
- प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री
आज आएंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद
झांसी। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जो घोषणा पत्र तैयार कर रही है, उसमें प्रत्येक जिले के लोगोें की मांग शामिल होगी। जिले के लोगों की क्या मंशा है, इसे जानने के लिए कांग्रेस चुनाव घोषण पत्र कमेटी के चेयरमैन पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद आज शताब्दी एक्सप्रेस से झांसी आएंगे।

वह पहले रेलवे यूनियन कार्यालय जाएंगे, इसके बाद सर्किट हाउस में किसानों, बेरोजगारों, बीएचईएल कर्मचारियों, रानीपुर टेरीकाट, अन्ना प्रथा, धौर्रा का पत्थर उद्योग, पाली का पान उद्योग, जल निगम की समस्या समेत अन्य मुद्दों पर संवाद करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ पीएल पुनिया, सुप्रिया श्रीनेत, अमिताभ दुबे, रोहित चौधरी और विवेक बंसल भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed