फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congrees pradarsan for increase diesel and petrol rate

पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Thu, 18 Feb 2021 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Congrees pradarsan for increase diesel and petrol rate
महंगाई के विरोध में इलाइट चौराहा पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर
झांसी। अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय आह्वान पर महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव जैन के नेतृत्व में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी होने पर कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान दिए गए ज्ञापन में बताया कि नोट बंदी एवं कोरोना महामारी से बुंदेलखंड ही नहीं समूचा देश टूट गया है। किसानों एवं मजदूरों में पलायन के साथ ही आत्महत्याओं को दौर शुरू हो गया है। मौजूदा सरकारें हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही हैं जिसके चलते आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी में पचास फीसदी व वैट में भी पचास फीसदी की छूट दे, जिससे पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की बढ़ी कीमतोें तथा महंगाई से लोगों को राहत मिल सके। इस मौके पर अभिषेक प्रताप, प्रद्युमभन ठाकुर, युवराज यादव, आशु ठाकुर, शेखर नलवंशी, अंकुर मिश्रा, मोहम्मद शोहिल, अवनीत, इंद्रजीत, आकाश, मोहम्मद समीर, अफरोज खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed