{"_id":"62bdfeac36c3a803266f6cee","slug":"congratulations-on-the-foundation-day-of-amar-ujala-jhansi-news-jhs2239232162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के स्थापना दिवस पर गूंजी बधाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के स्थापना दिवस पर गूंजी बधाइयां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी में अमर उजाला की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर बृहस्पतिवार को ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमर उजाला परिवार के सदस्यों ने सुबह हवन-पूजन और सुंदरकांड के पाठ में भाग लिया। बुंदेली कलाकारों ने राई नृत्य और गीत की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।
अमर उजाला कार्यालय पर स्थापना दिवस समारोह को लेकर सुबह से रौनक नजर आने लगी थी। पूरे कार्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। सुबह सुंदर कांड पाठ के बाद हवन हुआ। जिसमें पवन तनय रामायण म्यूजिकल ग्रुप के दिनेश आचार्य, कुलदीप नगाइच, हरीश विश्वकर्मा, रोहित ने संगीत की मधुर ध्वनि के साथ पाठ संपन्न कराया। पाठ में अमर उजाला परिवार के सभी सदस्यों ने भाग लिया। साथ ही हवन में विश्वशांति की कामना को लेेकर आहुतियां दीं।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राधा प्रजापति एंड ग्रुप के कलाकारों ने बुंदेलखंड के प्रसिद्ध राई नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। इसके साथ ही बुंदेलखंड नाट्य कला केंद्र के कलाकारों ने बुंदेली लोकगीत प्रस्तुत किए। अमर उजाला परिवार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया गया। शाम को कार्यालय अमर उजाला कार्यालय रंगबिरंगी विद्युत छटा से झिलमिलाता नजर आया।