फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Conflict: BJP councilors announce mass resignation from the executive

घमासान : भाजपा पार्षदों का कार्यकारिणी से सामूहिक इस्तीफा देने का एलान

Wed, 17 Jul 2024 06:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Conflict: BJP councilors announce mass resignation from the executive
झांसी। नगर निगम में भाजपा पार्षदों के बीच छिड़ा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। छह भाजपा पार्षद कार्यकारिणी से इस्तीफा देने को लेकर लामबंद हो गए हैं। मंगलवार को ये सभी पार्षद महापौर बिहारी लाल आर्य का नगर निगम में इंतजार करते रहे लेकिन, पार्षदों के इस कदम की भनक लगने से महापौर नहीं आए। बागी गुट के पार्षदों ने बृहस्पतिवार को महापौर के आने पर सामूहिक इस्तीफा देने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


बारह सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के नौ पार्षद हैं लेकिन, उपसभापति पद के चुनाव से भाजपा के अंदरखाने में विवाद छिड़ गया। कार्यकारिणी में शामिल भाजपा पार्षदों ने महापौर समेत टिकट तय करने वाले नेताओं के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। उनके ऊपर टिकट बंटवारे में मनमानी का आरोप लगाया। आरोप है कि वरिष्ठता की अनदेखी करते हुए प्रियंका को टिकट दिया गया। सोमवार को कार्यकारिणी से प्रदीप खटीक ने इस्तीफा देकर पार्षदों के विरोध को मुखर कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को वरिष्ठ पार्षद दिनेश प्रताप सिंह बंटी राजा की अगुवाई में पार्षदों की बैठक हुई। इस दौरान पांच पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफे के प्रारूप पर हस्ताक्षर किए। पार्षद दिन भर इस्तीफा देने के लिए महापौर का इंतजार करते रहे लेकिन, महापौर नगर निगम नहीं आए। भाजपा पार्षदों का कहना है कि इस्तीफा के प्रारूप पर एक पार्षद को छोड़कर अन्य ने हस्ताक्षर कर दिए है। बृहस्पतिवार को महापौर के आने पर उनको इस्तीफा सौंपेंगे। उधर, भाजपा पार्षदों के बागी रवैये से पार्टी नेताओं में भी खलबली मची है। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी पार्षदों को समझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



टिकट बंटवारे से भाजपा पार्षदों में नाराजगी है। हम लोग मंगलवार दिन भर नगर निगम में महापौर का इंतजार करते रहे। सभी पार्षदों ने सामूहिक तौर पर पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। महापौर के आने पर इसे उनको सौंप दिया जाएगा। - दिनेश प्रताप सिंह, नेता सदन, भाजपा

भाजपा में सभी कार्यकर्ता समान हैं। जो नए कार्यकर्ता हैं, उनको भी मौका मिलता है। यह पार्टी का भीतरी मामला है। इसे सभी के साथ मिल बैठकर सुलझा लिया जाएगा। - बिहारी लाल आर्य, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed