फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Compulsion of e-pass over for railway pensioners

रेलवे पेंशनरों के लिए ई पास की बाध्यता खत्म

Fri, 03 Dec 2021 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Compulsion of e-pass over for railway pensioners
झांसी। रेलवे बोर्ड ने पेंशनरों को ऑनलाइन ई पास लेने की बाध्यता को खत्म कर दिया है। ई पास निकालने में हो रही असुविधा के कारण पेंशनर पिछले एक साल से परेशान हो रहे थे। इस सुविधा से मंडल के 20 हजार से अधिक पेंशनरों को फायदा होगा।
विज्ञापन

रेलवे अपने पांच साल की नौकरी पूरी करने वाले कर्मचारियों को ट्रेन में मुफ्त यात्रा करने के लिए सालाना तीन सुविधा पास व चार पीटीओ उपलब्ध कराता है। सुविधा पास में कोई किराया नहीं लगता, जबकि पीटीओ में किराए का एक तिहाई पैसा देना पड़ता है। पांच साल से कम नौकरी वाले कर्मचारियों को साल में एक सुविधा पास व चार पीटीओ मिलते हैं। इसी तरह सेवानिवृत्त ग्रुप सी कर्मचारी को साल में दो व ग्रुप डी कर्मचारी को एक पास मिलता है। पीटीओ भी आधे हो जाते हैं। कर्मचारी की मौत के बाद ग्रुप सी वाले कर्मी के आश्रित (पत्नी या पति) को साल में एक व ग्रुप डी वाले कर्मी के आश्रित को एक साल छोड़कर एक साल पास मिलता है।
विज्ञापन

पिछले साल एक नवंबर से रेलवे ने पास व पीटीओ को ऑनलाइन कर दिया था। इस सुविधा को ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) से जोड़ दिया गया है। मगर तभी से अधिकांश पेंशनरों को ऑनलाइन ई पास निकालने में असुविधा हो रही है। वह पास को ऑनलाइन अपलोड नहीं कर पा रहे हैं। पेंशनरों की इस समस्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने ई पास की बाध्यता को खत्म कर दिया है। पेंशनर पूर्व की तरह कार्यालय आकर पास ले सकते हैं। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पेंशनरों को ऑनलाइन पास जारी करने की बाध्यता नहीं है। हां जब वह कार्यालय में पास लेने आ रहे हैं तो उनको ऑनलाइन के लिए जागरूक अवश्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे प्राप्त करें ई-पास व पीटीओ
- इंटरनेट पर एचआरएमएस एप खोलने बाद कर्मचारी को अपनी एचआरएमएस आईडी डालनी है।
- टेस्ट एटदारेट ऑफ 123 से पासवर्ड को बदला जा सकता है।
- आईडी डालने के बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी नंबर आएगा।
- ओटीपी डालते ही आगे की प्रक्रिया बढ़ती जाएगी।
- आगे की प्रक्रिया में आप पास का हाफ या फुट सेट या पीटीओ के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- पारिवारिक जानकारी भरने के बाद जिन स्टेशनों के बीच आप यात्रा करने वाले हैं, उनका कोड डालना होगा।
- ब्रेक जर्नी की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed