फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Complicated investigation in death of a married woman in Jhansi

विवाहिता की मौत बनी रहस्य: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने फांसी से मौत की बात नकारी, अब ये दूसरी वजह आ रही सामने

Sun, 30 Jul 2023 10:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Jul 2023 10:37 PM IST
सार

महिला के गले समेत पूरे शरीर में चोट के निशान नहीं मिले। ऐसे में उसकी मौत जहर से होने की आशंका जताई जा रही। पुलिस ने विसरा सुरक्षित करा दिया है।

विज्ञापन
Complicated investigation in death of a married woman in Jhansi
मंगला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के दो माह बाद नवविवाहिता की मौत की गुत्थी रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद उलझ गई। अभी तक ससुरालीजन विवाहिता के फांसी लगाने की बात बता रहे थे लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने फांसी से मौत की बात नकार दी। उसके गले समेत पूरे शरीर में चोट के निशान नहीं मिले। ऐसे में उसकी मौत जहर से होने की आशंका जताई जा रही। पुलिस ने विसरा सुरक्षित करा दिया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पति समेत ससुराल के अन्य लोग शक के घेरे में आ गए। पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन

चिरगांव के पचार गांव निवासी उमेश अहिरवार की शादी 30 मई 2023 को जालौन निवासी मंगला (20) से हुई थी। 25 दिन ही पहले मंगला ससुराल आई थी। शनिवार दोपहर उमेश ने पुलिस को बताया कि मंगला ने फांसी लगा ली है। वह लोग जब तक उसे उतारकर अस्पताल ले गए, उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर जेपी पाल भी अस्पताल पहुंच गए। पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को मंगला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत होने की बात गलत निकली। गले पर फंदे का कोई भी निशान नहीं मिला। जहर से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, इंस्पेक्टर जेपी पाल का कहना है कि विवाहिता की मौत का मामला संदिग्ध है। अभी तक ससुराल के लोग उसके फांसी लगाए जाने की बात कह रहे थे लेकिन, यह बात गलत निकली। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप
मंगला की मौत की खबर लगते ही मायके पक्ष के लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंंच गए। चाचा जयहिंद ने कहा शादी के दिन से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। उधर, मंगला के पति उमेश का कहना था कि मंगला अपने जीजा से बहुत ज्यादा बात करती थी। इसके लिए मना करने पर मंगला नाराज हो गई। इसी वजह से उसने फांसी लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed