फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Competitive student jumps in Betwa, two youths saved by jumping into the river

Jhansi News: प्रतियोगी छात्रा ने लगाई बेतवा में छलांग, दो युवकों ने नदी में कूदकर बचाया

Fri, 21 Apr 2023 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Competitive student jumps in Betwa, two youths saved by jumping into the river
झांसी। टीकमगढ़ में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्रा ने शुक्रवार दोपहर नोट घाट पुल से नीचे बेतवा नदी में छलांग लगा दी। छात्रा को छलांग लगाता देख उधर से गुजर रहे दो युवक भी तुरंत नदी में कूद पड़े। युवकों ने छात्रा को थोड़ी ही देर में बाहर निकाल लिया। महिला थाना पुलिस उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को छुट्टी दे दी गई। पुलिस का कहना है कि छात्रा के परिजन उसके पुल से कूदने की वजह से अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन

बरुआसागर के बेरवी गांव निवासी विनोद कुमार प्राइवेट काम करके जीविकोपार्जन करते हैं। उनकी मंझली बेटी मोहिनी (22) टीकमगढ़ में रहकर बीएससी की पढ़ाई के साथ ही एसएससी की तैयारी करती है। शुक्रवार दोपहर बिना परिजनों को बताए वह नोट घाट पुल पहुंच गई। पुल के ऊपर ही अपना स्कूली बैग और मोबाइल छोड़कर अचानक वह नीचे कूद पड़ी। उसी समय कार से महेश कुशवाहा एवं धर्मेंद्र कुशवाहा अपने दोस्तों के साथ गुजर रहे थे। उन्होंने मोहिनी को कूदते देख लिया। इन दोनों युवकों ने बिना समय गंवाए पुल के ऊपर से ही छलांग लगा दी। महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी भी उसी रास्ते से लौट रही थीं। वह भी तुरंत नीचे पहुंच गई। छात्रा के डूबने से पहले ही दोनों युवकों ने उसे बाहर निकाल लिया हालांकि ऊंचाई से कूदने की वजह से छात्रा को कुछ चोट आ गई। महिला थानाध्यक्ष के मुताबिक युवती को अस्पताल ले जाया गया। परिजन भी सूचना मिलने पर पहुंच गए लेकिन, वह लोग छात्रा के इस आत्मघाती कदम के पीछे वजह से अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed