फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Competition to get the number of choice, enthusiasts spend 1.25 crore

Jhansi News: पसंद का नंबर लेने की होड़, शौकीनों ने खर्चे सवा करोड़

Fri, 02 May 2025 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Competition to get the number of choice, enthusiasts spend 1.25 crore
2024-25 में झांसी में नीलाम हुए 1221 नंबर प्लेट, जनपदवासियों में 0001 से लेकर 0009 के बीच के नंबरों की ज्यादा मांग
विज्ञापन

रिजवान उज्जमा
झांसी। अपनी पसंद का वाहन नंबर लेने के लिए लोग लाख रुपये तक खर्च कर रहे हैं। बीते वित्तीय वर्ष में 23 लोगों ने लखटकिया नंबर लिया। झांसी वालों ने 2024-25 में कुल 1221 फैंसी नंबर ऑनलाइन नीलामी में प्राप्त किए और इसके लिए 1.16 करोड़ रुपये खर्च कर डाले। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने शुभ अंकों के आधार पर वाहनों का नंबर बुक कराते हैं।
गाड़ियों पर फैंसी नंबर समाज में रुतबा बढ़ाने का माध्यम हो चुका है। खास तौर पर आकर्षक नंबरों के लिए वाहन मालिक मोटी रकम चुकाने में भी पीछे नहीं है। इन नंबरों का क्रेज उन लोगों में ज्यादा देखा जा रहा है, जो अपने वाहन को दूसरों से अलग और खास दिखाना चाहते हैं। लोगों का मानना है कि ऐसे वाहन नंबर समाज में एक अलग पहचान देते हैं, ताकि वे अपनी शानों-शौकत दिखा सकें।
विज्ञापन

अपनी पसंद का नंबर लेने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। लोग परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद के नंबर के लिए बोली लगाते हैं। इसके बाद जो व्यक्ति सबसे ज्यादा बोली लगाता है, उसे नंबर मिल जाता है। 0001 से लेकर 0009 और 1111 से 9999 जैसे आकर्षक नंबरों की सबसे ज्यादा मांग है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स में -
मोटरसाइकिल के लिए भी जारी हुए नंबर

रेट वाहनों के नंबर प्लेट प्राप्त राजस्व

1000 378 2,65,000

3000 92 2,76,000

5000 14 70,000

10000र 05 50,000

20000 02 40,000

(आंकड़े रुपये में)


चार पहिया के लिए जारी हुए नंबर

रेट वाहनों के नंबर प्लेट प्राप्त राजस्व

5000 535 26,75,000

15000 177 26,55,000

25000 59 14,75,000

25500 01 25,500

50000 36 18,00,000

100000 23 23,00,000



बॉक्स में -

बुक कराने के बाद भी 11 लोगों ने नहीं लिया नंबर

एक तरफ वीआईपी नंबर खरीदने को लेकर शहरवासी लालायित हैं। वहीं, 11 लोग ऐसे सामने आए हैं, जिन्होंने नीलामी में नंबर तो बुक करा लिए और पैसा भी जमा कर दिया, लेकिन न तो वाहनों का पंजीयन कराया न ही नंबर खरीदा।

इन नंबरों की कीमत एक लाख

वीआईपी नंबर प्रथम शृंखला के तहत 0001, 0002, 0003, 0004, 0005, 0006, 0007, 0008, 786, 1111, 2222, 3333, 4444, 5555, 6666, 7777, 8888, 9999 नंबर कार के लिए एक लाख और बाइक के लिए 20 हजार में मिलता है।
-----------------
इन नंबरों की कीमत 50 हजार

0099, 0100, 0011, 0111, 0200, 0222, 0300, 0333, 0400, 0044, 0500, 0555, 0600, 0700, 0777, 0800, 0888, 0900, 1000, 1100, 2000, 3000, 3300, 4400, 5000, 5500, 6000, 7700, 8000, 8800, 9000, 9900 नंबर लेने के लिए कार के लिए 50 हजार रुपये और बाइक के लिए 10 हजार रुपये देने पड़ते हैं।

वर्जन -
झांसी में वीआईपी नंबर लेने का क्रेज है। लोग ऑनलाइन वीआईपी नंबरों को बुक कराते हैं। 2024-25 में कुल 1221 नंबर नीलाम कराकर 1.16 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया है। - डॉ. सुजीत सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed