फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Competition examination preparring student find free coaching

प्रतियोगी परीक्षार्थियों को मिलेगी फ्री कोचिंग

Tue, 02 Feb 2021 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Competition examination preparring student find free coaching
झांसी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सरकार की अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। 16 फरवरी को मंडलायुक्त के नेतृत्व में जीआईसी में कोचिंग का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं कोचिंग में करीब 500 छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को कमिश्नरी सभागार में बैठक के दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि छात्रों को सिविल सेवा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस आदि प्रतियोगी परीक्षा हेतु पूर्व प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। मंडल स्तर पर शुरु होने वाले प्रशिक्षण हेतु राजकीय इंटर कॉलेज को चयनित किया गया है। कमिश्नर ने बुंदेलखंड विवि, बुंदेलखंड महाविद्यालय, विपिन बिहारी महाविद्यालय, जीआईसी, राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, राजकीय आईटीआई कालेज के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। जिसमें तय किया गया कि राजकीय इंटर कालेज में 500 छात्र-छात्राओं के लिये अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण कक्ष की व्यवस्था आसानी से हो सकेगी।
विज्ञापन

उप निदेशक समाज कल्याण एसएन त्रिपाठी ने बताया कि 500 परीक्षार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बैठक में रजिस्ट्रार बीयू नारायण प्रसाद, बुंदेलखंड महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी, विपिन बिहारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीके अग्रवाल, राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार मौर्य, राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रो. डॉ. दिवसकांत समाधिया, राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य नवीन कुमार, राजकीय आईटीआई कालेज और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी संध्यारानी, संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा दिनेश मोहन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल सिंह, उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक मंशाराम, सहायक निदेशक सेवायोजन देवेश त्रिपाठी, जिला समाज अधिकारी सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed