फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Homosexual partner looking for mobile app role of app in murder of youth arrested in child pornography

महानगरों की हवा अब झांसी में: मोबाइल एप से तलाश रहे समलैंगिक साथी, पुलिस को मिले हैरान करने वाले तथ्य, चाइल्ड पोर्नोग्राफी में हो चुका है गिरफ्तार

Sat, 02 Apr 2022 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2022 01:00 AM IST
सार

झांसी वाले भी महानगरों की हवा की चपेट में आ रहे हैं। जिले के हजारों मोबाइल फोन में यह एप इंस्टॉल है। एक युवक की हत्या में इस एप की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने बताया कि एप से साथी को खोजने के दौरान कई बार हिंसक वारदात भी हो जाते हैं। 

विज्ञापन
Homosexual partner looking for mobile app role of app in murder of youth arrested in child pornography
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तड़क-भड़क वाले महानगरों की हवा झांसी तक भी पहुंच चुकी है। मोबाइल एप इसका माध्यम बन रहे हैं। महानगरों में समलैंगिक दोस्त (होमोसेक्सुअल रिलेशन) तलाशने में प्रचलित एप झांसी के हजारों मोबाइल फोन में इंस्टाल है। जनपद में कुछ माह पहले हुई युवक की हत्या मामले की पड़ताल के दौरान इस एप की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए। हत्याकांड के पीछे इसी एप के माध्यम से हुई दोस्ती की बात सामने आई है। इस तथ्य के सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पड़ताल के दौरान मालूम चला कि मऊरानीपुर, गुरसराय, बड़ागांव, बबीना जैसे इलाकों में भी इस एप के माध्यम से एक जाल बिछा है। यह एप समलैंगिक लोगों को लाइव लोकेशन के माध्यम से आसपास अपना साथी तलाशने में मदद करता है। अब सर्विलांस टीम इस एप को इस्तेमाल करने वालों की पड़ताल में जुटी है। समलैंगिक साथी तलाशने में यह एप कई महानगरों में काफी प्रचलित है।
विज्ञापन


होते हैं हिंसक वारदात
पुलिस का कहना है धनाड्य परिवार के लोगों के मोबाइल फोन में भी यह डाउनलोड मिला है। एक हत्याकांड के खुुलासे में लगी पुलिस टीम के सामने कई हैरानी भरे तथ्य सामने आए हैं। पुलिस का कहना है साथी तलाशने के दौरान कई बार हिंसक वारदात हो जाती है। इमोशनल तरीके से जुड़ जाने की वजह से भी यह लोग कानून तोड़ने से नहीं हिचकते। पुलिस अफसरों के मुताबिक सर्विलांस टीम को पड़ताल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइल्ड पोर्नोग्राफी में सीबीआई के हत्थे चढ़ चुका युवक
एरच में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का रैकेट नवंबर माह में सामने आया था। इसमें सीबीआई टीम ने दबिश देकर एरच से जितेंद्र कुमार (23) नामक युवक को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में सीबीआई को बताया कि उसने टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप में ग्रुप बनाया था। ऑनलाइन पैसे लेकर वह वीडियो अपलोड करने का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed