फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Committee formed to investigate BSA office breakup

Jhansi News: बीएसए कार्यालय में हुए गोलमाल की जांच के लिए कमेटी गठित

Wed, 24 May 2023 01:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 24 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Committee formed to investigate BSA office breakup
- एडी बेसिक ने दो सदस्यीस जांच कमेटी में एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बीएसए कार्यालय में सुरक्षा के इंतजाम के नाम पर खेल करने की शिकायत पर एडी बेसिक ने जांच समिति गठित की है। उन्होंने जांच समिति से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। बीएसए कार्यालय की बाउंड्रीवॉल ऊंची और मुख्य द्वार मजबूत बनाने के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत बजट खर्च किया गया था। लेकिन मानक के अनुसार न तो मुख्य द्वार बना और न ही बाउंड्रीवॉल ऊंची हो सकी। मामले की शिकायत पर बीएसए ने लेखाकार से जवाब मांगा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने एडी बेसिक से लिखित शिकायत की। जिसके बाद एडी बेसिक ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी प्रसून जैन और उप निरीक्षक उर्दू राजेश कुमार त्रिपाठी को सौंपी है। एक सप्ताह में दोनों को जांच आख्या देनी है। एडी बेसिक अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि पूरे मामले की बिंदुवार तथ्यात्मक आख्या मांगी गई है। यदि गड़बड़ी मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed