फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Committee formed for disciplinary inquiry of BU teacher

Jhansi News: बीयू शिक्षक की अनुशासनिक जांच के लिए समिति गठित

Fri, 17 May 2024 04:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Committee formed for disciplinary inquiry of BU teacher
- कक्षाओं में पढ़ाई छोड़कर मूल्यांकन समेत कोई दूसरा काम नहीं कर सकेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अनुशासनिक जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है। शिक्षक कक्षाओं में पढ़ाई छोड़कर मूल्यांकन, प्रश्नपत्र बनाने समेत दूसरा कोई काम नहीं कर सकेंगे।

बीयू के एक शिक्षक पर दो शोधार्थियों ने कई आरोप लगाते हुए कुलसचिव को शिकायती पत्र सौंपा था। इसके बाद हुई आरडीसी की बैठक में दोनों शोधार्थियों को अलग-अलग गाइड आवंटित कर दिए गए थे। वहीं, गाइड ने भी बीयू के ही एक प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाते हुए अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा। सोशल मीडिया पर भी प्रोफेसर के खिलाफ टिप्पणी की थी। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ अनुशासनिक जांच समिति का गठन कर दिया गया है। समिति में प्रो. आरके सैनी, प्रो. एमएम सिंह, प्रो. पूनम पुरी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. मुरलीधर, उप कुलसचिव दिनेश कुमार शामिल हैं। शिक्षक अब मूल्यांकन, वाइवा, गाइड, प्रश्नपत्र बनाने समेत अन्य कार्य नहीं कर सकेंगे। जब तक अनुशासनिक जांच पूरी नहीं हो जाती है। सिर्फ कक्षाओं में पढ़ाई कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed