फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   commissioner visits raksa border

भूखा न रहे कोई भी श्रमिक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
commissioner visits raksa border
रक्सा बॉर्डर पर निरीक्षण करते कमिश्नर। - फोटो : AMAR UJALA
कमिश्नर सुभाषचंद्र शर्मा और आईजी सुभाष सिंह बघेल ने शनिवार को रक्सा  बॉर्डर पर पहुंचकर निकल रहे श्रमिकों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने  कहा कि कोई भी प्रवासी श्रमिक और कामगार भूखे पेट ना रहे। सभी को फू ड  पैकेट और पानी उपलब्ध कराया जाए। जो पैदल जा रहे हैं, उन्हें रोका जाए और  बसों के माध्यम से उन्हें घर पहुंचाया जाए। सामुदायिक रसोई में खाद्यान्न  की आपूर्ति बाधित ना हो। आईजी सुभाष सिंह बघेल ने कहा कि श्रमिक और कामगार  जो अपने वाहनों से आ रहे हैं, उन्हें भोजन और पानी देते हुए उन्हें आगे  गंतव्य तक जाने दिया जाए। उन्होंने आने वालों का डॉक्यूमेंटशन भी करने के  निर्देश दिए। यदि किसी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो अवश्य जानकारी देकर  चिकित्सकीय परीक्षण कराएं। कमिश्नर ने कहा कि श्रमिकों को किसी भी दशा में  पैदल आगे ना जाने दिया जाए। उन्होंने सामुदायिक रसोई का निरीक्षण कर खाना  बनते हुए देखा तथा गुणवत्ता के साथ खाना बनाए जाने का सुझाव दिया। अस्थाई  अस्पताल में तैनात टीम के सदस्यों से बात की और उपलब्ध एंबुलेंस की जानकारी ली।   इस मौके पर जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, एसएसपी डी प्रदीप कुमार, सीडीओ  निखिल टीकाराम फुं डे, एसडीएम सदर संजीव कुमार मौर्य मौजूद रहे। हर श्रमिक को मिले काम हर ग्राम पंचायत में हर एक के हाथ हो काम। प्रवासी  श्रमिकों और कामगारों पर अधिक फ ोकस किया जाए और उनकी दक्षता का आंकलन करते  हुएए उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाए। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने  गांव दिगारा में तालाब खुदाई कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामीणों से  कहा कि कार्य में दूरी बनाए रखें और अपने चेहरे को मास्क अथवा गमछा बांधे  रहें। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत अन्य कार्यों को भी टेकअप करने के  निर्देश दिए। श्रमिक कामगार यदि प्लंबर का कार्य जानते हैं तो उन्हें  क्षेत्र के हैंडपंप सुधारने के कार्यों में लगाया जाए। इस मौके पर जेडीसी  चंद्रशेखर शुक्ला, डीडीओ उग्रसेन सिंह यादव,  उपायुक्त मनरेगा राम अवतार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed