फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Command of Bundelkhand handed over to people close to Akash Anand

UP Chunav Result 2024: हार के बाद बसपा में बड़ा बदलाव, आकाश आनंद के करीबियों को सौंपी गई बुंदेलखंड की कमान

Sat, 08 Jun 2024 01:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Jun 2024 01:03 PM IST
सार

बांदा निवासी बलदेव प्रसाद वर्मा और जालौन निवासी जगजीवन अहिरवार को चित्रकूट मंडल का प्रभारी बनाया गया है। कौशलेंद्र कुमार वर्मा और जगदीश सिंह पटेल को चित्रकूट का जिला प्रभारी बनाया है। कपिलदेव वर्मा और लल्लू प्रसाद निषाद को बांदा का जिला प्रभारी बनाया है।

विज्ञापन
Command of Bundelkhand handed over to people close to Akash Anand
आकाश आनंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में हार मिलने के बाद बहुजन समाज पार्टी के संगठन में व्यापक फेरबदल किया गया है। पार्टी के कद्दावर नेता आकाश आनंद के करीबियों को बुंदेलखंड की कमान सौंपी गई है। लालाराम अहिरवार और मुकेश अहिरवार को बुंदेलखंड प्रभारी बनाया गया है। ये दोनों झांसी और चित्रकूट मंडल में पार्टी का कार्य देखेंगे।

विज्ञापन


जालौन निवासी बृजेश जाटव और झांसी निवासी कैलाश पाल को झांसी मंडल की कमान सौंपी गई है। चंद्र दत्त गौतम और रविकांत मौर्या झांसी के जिला प्रभारी बनाए गए हैं। सुरेश चंद्र गौतम और श्याम पाल उर्फ छुन्नापाल को जालौन का प्रभारी बनाया है। राकेश कुशवाहा और रामस्वरूप ललितपुर के जिला प्रभारी बनाए गए हैं। आकाश आनंद के करीबी नेताओं में लालाराम अहिरवार, मुकेश अहिरवार और कैलाश पाल माने जाते हैं, जिन्हें फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में बसपा नेता आकाश आनंद का खासा प्रभाव रहा है। लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड के युवा वोटरों को साधने के लिए स्थानीय नेताओं की खास मांग पर आकाश आनंद की जनसभा हमीरपुर में तय की गई थी, लेकिन वह किसी कारण से निरस्त कर दी गई थी। इसी दौरान बसपा में काफी उथल-पुथल मची। प्रत्याशी बदलने से लेकर बुंदेलखंड में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे नेताओं को हटा दिया गया। आकाश आनंद के कई करीबी नेता इस बदलाव से प्रभावित हुए। इनमें लाला राम अहिरवार को बुंदेलखंड प्रभारी पद से हटा दिया गया, बाद में सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था। इसका नतीजा यह निकला कि बुंदेलखंड की चारों सीटों पर बसपा प्रत्याशी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। सबसे ज्यादा हालत झांसी सीट पर खराब हुई। इसी स्थिति को सुधारने के लिए बसपा में बड़ा फेरबदल किया गया है। अब आकाश आनंद के अधिकांश करीबी नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलदेव प्रसाद वर्मा और जगजीवन को चित्रकूट मंडल का प्रभार
बांदा निवासी बलदेव प्रसाद वर्मा और जालौन निवासी जगजीवन अहिरवार को चित्रकूट मंडल का प्रभारी बनाया गया है। कौशलेंद्र कुमार वर्मा और जगदीश सिंह पटेल को चित्रकूट का जिला प्रभारी बनाया है। कपिलदेव वर्मा और लल्लू प्रसाद निषाद को बांदा का जिला प्रभारी बनाया है। बांदा निवासी संतोष वर्मा और हमीरपुर निवासी रामफूल निषाद को हमीरपुर का प्रभारी बनाया है। इसी तरह रघुवर दयाल वर्मा और संतोष वर्मा को महोबा का प्रभारी बनाया है।

शमसुद्दीन, भीमराव, अशोक सेक्टर तीन के प्रभारी
बसपा ने उत्तर प्रदेश को छह सेक्टरों में बांटा है, जिनमें सेक्टर तीन में झांसी, लखनऊ और चित्रकूट मंडल हैं। सेक्टर तीन का प्रभार झांसी निवासी शमसुद्दीन राइन, इटावा निवासी पूर्व एमएलसी भीमराव अंबेडकर और प्रयागराज निवासी अशोक कुमार गौतम को सौंपा गया है।

पार्टी के कार्य को गति देने के लिए जिम्मेदारियों में कुछ बदलाव किए गए हैं। पहले झांसी और चित्रकूट मंडल को मिलाकर एक सेक्टर बनाया गया था। अब लखनऊ को इस सेक्टर में शामिल किया गया है। अब सेक्टर तीन में तीन मंडल रहेंगे। - मुकेश अहिरवार, बुंदेलखंड प्रभारी, बसपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed