फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Combine harvester harvesting paddy caught, seized

धान की फसल काट रहा कंबाइन हार्वेस्टर पकड़ा, सीज किया

Sun, 07 Nov 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Combine harvester harvesting paddy caught, seized
झांसी। ग्राम पंचायत मड़ोरा में बिना एसएमएस के धान की फसल काट रहे एक कंबाइन हार्वेस्टर को पकड़कर सीज कर दिया गया। इस वर्ष अब तक पराली जलाने की 21 घटनाएं सेटेलाइट के माध्यम से पकड़ी जा चुकी हैं। जिन किसानों के यहां सेटेलाइट से पराली जलाने के मामले पकड़े गए हैं, उन्हें शासन से मिल रही योजनाओं की जांच की जाएगी और योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील मोंठ, सदर और टहरौली में पिछले एक माह से लगातार जन जागरूकता अभियान के दौरान किसानों को फसल अवशेष (पराली) नहीं जलाने के प्रति जागरूक किया जा रहा था। पराली जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा था। लेकिन इसके बाद भी पराली जलाने की घटनाएं हो रही हैं। अब तक फसल अवशेष जलाने की 21 घटनाएं हो सैटेलाइट के माध्यम से चिह्नित की गई हैं। अब इन सभी किसानों को मिलने वाली शासन की योजनाओं की जांच की जा रही है। इन किसानों से योजनाएं छीनी जाएंगी और उन्हें लाभ नहीं दिया जाएगा। अब तक तीन किसान ऐसे पकड़े जा चुके हैं और उनके राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी और उप कृषि निदेशक केके सिंह पुलिस बल के साथ ग्राम पंचायत मड़ोरा पहुंचे, जहां एक किसान के खेत में कंबाइन हार्वेस्टर बिना एसएमएस लगाए धान की फसल काट रहा था। इससे फसल के नीचे के अवशेष बकाया रह जाते और बाद में इनमें आग लगा दी जाती, जबकि शासन ने बिना एसएमएस लगाए फसल को काटने पर प्रतिबंध लगा रखा है। बिना एसएमएस के काम कर रहे कबांइन को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed