फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cold season begin at jhansi

सर्दी की आहट, शाम से शुरू होने लगी ठंड

Sun, 04 Oct 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
cold season begin at jhansi
cold season begin at jhansi
झांसी। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की वजह से शाम होते ही वातावरण में ठंडक घुलने लगी है। मौसम में इस बदलाव के चलते सर्दी की आहट महसूस होने लगी है। हालांकि, दिन में धूप खिली होने से जरूर गर्मी बनी रहती है।
विज्ञापन

मौसम में पिछले दो-तीन दिनों से बदलाव दिखने लगा है। दिन में धूप खिली होने के कारण अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना होने से गर्मी रहती है। मगर जैसे ही सूरज ढलता है, वैसे ही हल्की ठंडक महसूस होने लगती है। रात भर हल्की ठंडक बनी रहती है। यहां तक कि सुबह सूरज उगने के पहले तक जारी रहती है। शनिवार को भी अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की वजह से सूरज की तपिश के कारण लोगों के पसीने छूटते रहे लेकिन शाम छह बजे से हल्की ठंडक शुरू हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि अब सर्दी शुरू होने की आहट होने लगी है। आगे के कुछ हफ्तों तक दिन में धूप से गर्मी और सुबह तड़के व शाम को ठंडक बनी रहेगी। वहीं, अगले सप्ताह बीच में एक-दो दिन हल्की फुहार भी गिर सकती है। बादल छाने की भी संभावना है।
विज्ञापन

ये रह सकता पारा
दिन अधिकतम न्यूनतम
रविवार 36 22
सोमवार 36 22
मंगलवार 37 21
बुधवार 36 20
बृहस्पतिवार 36 22
शुक्रवार 34 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed