{"_id":"6663a011f31728469a072f94","slug":"cold-rooms-and-ors-corners-built-at-health-centers-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-329108-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाए गए कोल्ड रूम व ओआरएस कॉर्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाए गए कोल्ड रूम व ओआरएस कॉर्नर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भीषण गर्मी से निपटने के लिए शासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन द्वारा उपाय शुरू कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर कोल्ड रूम और ओआरएस कॉर्नर स्थापित कर दिए गए हैं। इसके अलावा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है।
नौतपा गुजरने के बाद भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम के तल्ख रुख के मद्देनजर शासन की ओर से भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिनके अनुपालन में जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चार-चार बेड के कोल्ड रूम बना दिए गए हैं। इसके अलावा जिले के सभी 56 सामुदायिक, प्राथमिक व नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस कॉर्नर बनाए गए हैं। इन काउंटरों के लिए शासन की ओर से 37,96,000 पैकेट उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा क्लोरीन की 14,300 टैबलेट जिले को मिली हैं। साथ ही अलग से कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है, जिसके मोबाइल नंबर 9415064432, 9415294048, 9450702472 व 9616368842 हैं। डीडीई कृष्णकुमार ने बताया कि जिले में गर्मी और लू से निपटने के पूरे इंतजाम हैं। शासन स्तर से भी निगरानी की जा रही है।