फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cold return again with fogg

ठंड का पलटवार, कोहरा भी अपार

Sun, 05 Jan 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
cold return again with fogg
कोहरा -----शनिवार की रात नगर में छाए कोहरा के बीच 10.30 बजे ग्वालियर मार्ग रेलवे क्रोसिंग से घने कोहरा म?
झांसी। शनिवार को ठंड का पलटवार हुआ। सुबह की शुरूआत हुई तो शहर कोहरे की चादर से ढक गया। रात में तो कोहरा इतना घटना हो गया कि सड़कों पर पांच मीटर दूर तक का दिखना बंद हो गया। इससे वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

नए साल की शुरूआत के बाद पिछले दो-तीन दिनों से मौसम का मिजाज अच्छा बना हुआ था। लोगों को सर्दी से कुछ हद तक राहत थी। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.6 और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस था। लोगों आगे भी सर्दी से राहत की उम्मीद लगाए थे लेकिन शनिवार को फिर से मौसम ने पलटी मार दी। सुबह कोहरे के साथ सर्द हवाएं चलने की वजह से लोगों को सिहरन होने लगी। हालांकि, दोपहर में हल्की धूप खिलने की वजह से कुछ समय के लिए कोहरा छट गया मगर सूरज ढलते ही एकदम से घना कोहरा लौट आया। जैसे-जैसे रात होती गई, वैसे-वैसे कोहरा और घना हो गया। रात आठ बजते-बजते तो दृश्यता घटकर पांच मीटर रह गई। सड़कों पर स्ट्रीट लाइट में भी वाहनों को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इससे वाहनों की रफ्तार बेहद मंद पड़ गई। वहीं, न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे फिर से कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंडक लौट आई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है। कोहरा भी छाया रहेगा। हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed