फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cold jhansi

Jhansi News: दिन में भी रही कड़ाके की सर्दी, कोहरे की चादर से ढका रहा झांसी

Tue, 03 Jan 2023 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cold jhansi
झांसी। सर्दी का सितम मंगलवार को भी लोगों को झेलना पड़ा। सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में हल्की धूप निकली तो धीरे-धीरे कोहरा छटने लगा। वहीं, कोल्ड डे कंडीशन होने की वजह से दिन में भी लोगों की कंपकंपी छूट गई। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 14.2 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

झांसी में चार जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक-दो दिन में शीतलहर चलनी भी शुरू हो जाएगी। पहाड़ी इलाकों से आने वाली हवाओं की वजह से दिन में भी गलन और बढ़ जाएगी। तापमान में भी और गिरावट आने की संभावना है। वहीं, सोमवार की तुलना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई और ये 14.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो कि सामान्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि आगामी दिनों में आठ से 11 किलोमीटर तक सर्द हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होगी। घना कोहरा बरकरार रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 18 से 20 और न्यूनतम चार से पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed