फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Coalition screwed, candidates not declared on six seats of Bundelkhand

गठबंधन का पेंच, बुंदेलखंड की छह सीटों पर घोषित नहीं हुए प्रत्याशी

Sat, 22 Jan 2022 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Coalition screwed, candidates not declared on six seats of Bundelkhand
झांसी। भाजपा का अपनी सहयोगी पार्टी अपना दल-एस से बुंदेलखंड को लेकर पेच फंसा हुआ है। अनुप्रिया पटेल की पार्टी भाजपा से गठबंधन में बुंदेलखंड की मऊरानीपुर और मानिकपुर सीट मांग रही है। इस पर दोनों ही पार्टियों के शीर्ष स्तर पर मंथन चल रहा है। इसलिए अभी तक बुंदेलखंड की छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं हो पाए हैं। हालांकि, इनमें कुछ सीटें हैं, जिसमें भाजपा मजबूत प्रत्याशी को लेकर भी फैसला नहीं ले पाई है।
विज्ञापन

पिछले सात सालों में भाजपा ने बुंदेलखंड को अपना मजबूत गढ़ बना लिया है। चाहें 2014, 2019 के लोकसभा चुनाव हों या फिर 2017 का विधानसभा चुनाव, भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की है। यही नहीं, उपचुनाव तक में भगवा परचम यहां लहराया है। मगर अब भाजपा की गठबंधन की साथी अपना दल-एस बुंदेलखंड की दो सीटों पर दावेदारी कर रही है। पार्टी का सबसे ज्यादा जोर झांसी जिले की मऊरानीपुर सीट पर है। अपना दल-एस के नेताओं का तो कहना है कि मऊरानीपुर सीट तो उन्हें मिलनी लगभग तय हो गई है। अब मानिकपुर पर बात चल रही है। वहीं, शुक्रवार देर शाम बुंदेलखंड की 19 में से 13 सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूत्रों ने बताया कि छह सीटों पर गठबंधन की सीटों पर पेच फंसा होने से प्रत्याशी तय नहीं हुए हैं। एक-दो दिन में तस्वीर साफ होने की संभावना है।
विज्ञापन

...तो भाजपा अपने प्रत्याशी को भी उतार सकती
भाजपा अपना दल-एस को गठबंधन में मऊरानीपुर सीट यदि दे देती है तो वो एक शर्त भी रख सकती है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा अपने प्रत्याशी को अपना दल-एस से चुनाव लड़ा सकती है। इसको लेकर भी बातचीत चल रही है। हालांकि, अपना दल-एस से भी नौ प्रत्याशियों ने दावेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने अपना दल-एस को गठबंधन में मऊरानीपुर सीट दे दी है। इसके अलावा मानिकपुर सीट को लेकर बात चल रही है। प्रत्याशी को लेकर शीर्ष नेतृत्व अंतिम फैसला लेगा। - कालका प्रसाद पटेल, बुंदेलखंड प्रभारी, अपना दल-एस।

मऊरानीपुर सीट पर बात बनती नजर आ रही है। ये सीट गठबंधन में हमें मिलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा भाजपा और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच मानिकपुर को लेकर बातचीत जारी है। - दीपेंद्र पटेल दीपू, प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा मंच, अपना दल-एस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed