{"_id":"616ae79a259b7f6b5d091130","slug":"coal-didnt-supply-to-parichha-thermal-power-plant-again-electricity-crisis-may-be-happen","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: पारीछा थर्मल पावर प्लांट को नहीं मिला कोयला, फिर खड़ा हो सकता है बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: पारीछा थर्मल पावर प्लांट को नहीं मिला कोयला, फिर खड़ा हो सकता है बिजली संकट
Sat, 16 Oct 2021 08:24 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 16 Oct 2021 08:24 PM IST
सार
झांसी में एक बार फिर से बिजली संकट गहरा सकता है। पारीछा थर्मल पावर प्लांट की कई इकाइंया बंद चल रही हैं। शनिवार को एक भी मालगाड़ी कोयला नहीं मिलने से इकाई बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के पारीछा थर्मल पावर प्लांट को शनिवार को एक भी मालगाड़ी कोयला नहीं मिल सका। भंडार में रखे कोयले से चार में से तीन इकाइयों को चलाया गया। रविवार को मालगाड़ी न आने पर दोबारा बिजली उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
वर्तमान में पारीछा की चार इकाइयों में से तीन से 710 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। कोयले की कमी की वजह से पिछले 15 दिन से उत्पादन में गिरावट चल रही है। इसी तरह ललितपुर प्लांट की 660- 660 मेगावाट की तीन इकाइयों में से दो से उत्पादन हो रहा है। एक इकाई मंगलवार को तकनीकी खराबी से बंद हो गई थी, जिसकी मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन