फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   coal crisis, second plant start, parichha in crisis

ललितपुर प्लांट की दूसरी इकाई शुरू, पारीक्षा में संकट

Mon, 11 Oct 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
coal crisis, second plant start, parichha  in crisis
ललितपुर प्लांट की दूसरी इकाई हुई शुरू, पारीछा में संकट बरकरार
विज्ञापन

झांसी। कोयले की खेप मिलने पर ललितपुर स्थित बजाज पावर प्लांट की बंद पड़ीं दो इकाइयों में से एक का संचालन रविवार को शुरू कर दिया गया। जबकि, पारीछा की चार में से दो इकाई ही चल पा रही हैं। ललितपुर की एक इकाई के शुरू होने से बिजली उत्पादन में बढ़ोत्तरी तो हुई है, परंतु मांग के अनुरूप कोयला न होने की वजह से बिजली उत्पादन का सामान्य आंकड़ा अभी भी काफी दूर है।
झांसी के थर्मल पावर संयंत्र और ललितपुर में स्थित बजाज पावर प्लांट में रोजाना 2900 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। लेकिन, कोयले की कमी की वजह से पिछले एक सप्ताह के दरम्यान उत्पादन में भारी गिरावट आई है। पारीछा की चार में से दो इकाई लगातार बंद चल रही हैं। यहां 920 की जगह 460 मेगावाट बिजली का ही उत्पादन हो पा रहा है। वहीं, पांच दिन पहले ललितपुर प्लांट की 660-660 मेगावाट की तीन इकाइयों में से कोयला न होने की वजह से दो को बंद करना पड़ गया था। इससे यहां बिजली का उत्पादन 1980 मेगावाट से घटकर 660 मेगावाट रह गया था। लेकिन, ललितपुर प्लांट को बीते रोज कोयले की चार रैक हासिल हो गईं। इसके अलावा एक-दो दिन के भीतर तीन रैक और आने वाली हैं। ऐसे में रविवार से बंद पड़ी 660 मेगावाट की एक इकाई को और शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

हालांकि, अब भी दोनों थर्मल पावर संयंत्रों में 2900 की जगह 1780 मेगावाट बिजली का ही उत्पादन हो रहा है। त्योहारी सीजन में बिजली की मांग बेतहाशा रूप से बढ़ी हुई है। ऐसे में उत्पादन में आई गिरावट चिंता का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed