{"_id":"63471cdb7dd4326e8c7f0bef","slug":"cng-rate-increase-second-time-jhansi-news-jhs2307687192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी, 12 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, अगस्त में मिली थी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी, 12 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, अगस्त में मिली थी राहत
Thu, 13 Oct 2022 05:08 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 05:08 PM IST
सार
घरेलू गैस के दामों में इजाफा होने से सीएनजी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसे लेकर सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड ने बुधवार को फिर से सीएनजी के दामों में दो रुपये की बढ़ोत्तरी की है।
विज्ञापन
सीएनजी स्टेशन (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में सीएनजी अब पेट्रोल से भी महंगी हो गई है। सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड ने 12 दिन में दूसरी बार सीएनजी के दामों में वृद्धि की है। अब महानगर में सीएनजी 96.50 रुपये किलो मिलेगी। जबकि पेट्रोल के दाम 96.25 रुपये प्रति लीटर हैं। सीएनजी के नए दाम बुधवार रात से लागू कर दिए गए।
विज्ञापन
घरेलू गैस के दामों में इजाफा होने से सीएनजी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसे लेकर सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड ने बुधवार को फिर से सीएनजी के दामों में दो रुपये की बढ़ोत्तरी की है। अब तक महानगर में सीएनजी के दाम 94.50 रुपये थे। जो बढ़कर 96.50 रुपये हो गए हैं। महानगर में करीब 23 हजार सीएनजी वाहन हैं। वहीं सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड के सात पंप यहां संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले एक अक्तूबर को सीएनजी साढ़े तीन रुपये बढ़कर 94.50 रुपये हो गई थी। जबकि पीएनजी के दामों में तीन रुपये का इजाफा किया गया था। लगातार बढ़ते सीएनजी के दामों से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
अगस्त में मिली थी राहत
महानगर में सीएनजी और पीएनजी के दामों से अगस्त में लोगों को राहत मिली थी। 17 अगस्त को सीएनजी के दाम 98 रुपये से सात रुपये घटकर 91 रुपये हो गए थे। जबकि पीएनजी के दाम दो रुपये कम हुए थे। इसके बाद एक अक्तूबर और फिर 12 अक्तूबर को दामों में वृद्धि की गई।
सीएनजी के रेट में दो रुपये की वृद्धि की गई है। अब महानगर में सीएनजी 96.50 रुपये किलो मिलेगी। नए रेट बुधवार रात से लागू कर दिए गए हैं। - नवीन सिंह, मैनेजर मार्केटिंग, सीयूजीएल कानपुर