{"_id":"69bc5a14755002d4120601c2","slug":"cmos-close-aide-arrested-for-accepting-bribes-in-transfers-and-postings-2-lakh-recovered-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-759860-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ट्रांसफर-पोस्टिंग में घूस लेते सीएमओ का करीबी गिरफ्तार, दो लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ट्रांसफर-पोस्टिंग में घूस लेते सीएमओ का करीबी गिरफ्तार, दो लाख बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सतर्कता अधिष्ठान झांसी की टीम ने बृहस्पतिवार को महोबा में ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर दो लाख रुपये लेते सीएमओ के करीबी एवं लॉजिस्टिक मैनेजर जीतेश सोनी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम को सीएमओ कार्यालय में लंबे समय से चल रहे इस खेल के भी सुराग मिले हैं।
पनवाड़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक कर्मी ने विजिलेंस टीम को शिकायत दी थी कि वह कबरई सीएचसी में स्थानांतरण चाहता है। आरोप है कि मुख्य चिकित्साधिकारी से संपर्क करने पर उसे जीतेश सोनी से मिलने को कहा गया, जिसने स्थानांतरण कराने के लिए 3.50 लाख रुपये की मांग की और दो लाख रुपये एडवांस मांगे। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। बृहस्पतिवार को शिकायतकर्ता जैसे ही कार्यालय पहुंचा, उसने जीतेश सोनी को नोटों के बंडल थमा दिए। तभी ट्रैप टीम ने जीतेश सोनी को मौके पर ही पकड़ लिया। एसपी (विजिलेंस) राजेंद्र यादव के अनुसार आरोपी के पास से दो लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं और उसके खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जांच में यह भी सामने आया है कि सीएमओ कार्यालय में तैनात एक चिकित्सक की मदद से भी वसूली का खेल चल रहा था। विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क की अन्य कड़ियों की तलाश कर रही है।