फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cmo inspection in postmatom house

सीएमओ पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस, एक पकड़ा

Sun, 21 Jul 2019 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
cmo inspection in postmatom house
झांसी। शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील प्रकाश ने पोस्टमार्टम हाउस का औचक निरीक्षण किया। यहां मृतक के परिजनों ने कफन खरीदने के एवज में जल्द पोस्टमार्टम कराने का दावा करने वाले एक युवक के बारे में जानकारी दी। इस पर सीएमओ ने उसे पकड़वाकर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि बिना सील किए शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजे जाएं।
विज्ञापन

थाना नवाबाद के कोछाभांवर निवासी प्रदीप (30) का शव नंदखास स्थित परगहना रेलवे क्रासिंग के पास मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनोें को सूचना दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस लेकर पहुंची। पुलिस लिखा-पढ़ी में जुटी थी तभी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील प्रकाश औचक निरीक्षण करने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। यहां मृतक पक्ष ने सीएमओ को बताया कि एक व्यक्ति कह रहा है कि यदि उससे कफन खरीदेंगे तो जल्दी पोस्टमार्टम करा देगा। कुछ ही देर में पोस्टमार्टम हाउस के पास वह व्यक्ति दिखा तो लोगों ने सीएमओ को सूचना दी। सीएमओ ने व्यक्ति को पकड़वाकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान व्यक्ति खुद को निजी एंबुलेंस का ड्राइवर बताते हुए आरोपों से इन्कार करने लगा। सीएमओ ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा सीएमओ ने दलालों पर कार्रवाई कराने के लिए एसएसपी को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन

वाहन चोर समझकर पकड़ा
बताया गया है कि जिस व्यक्ति को सीएमओ ने पकड़कर पुलिस केे हवाले किया था उसकी बाइक मेडिकल कॉलेज के पास खड़ी थी। इसी बीच उसका साथी हड़बड़ाहट में बाइक उठाने आया, तभी पुलिसकर्मियों ने चोर समझकर पकड़ लिया। पूछताछ कर उसे विश्वविद्यालय पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन माजरा जानने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed