फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cm yogi in jhansi

झांसी में 21 घंटे बिताएंगे सीएम

Thu, 05 Dec 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
cm yogi in jhansi
cm yogi in jhansi
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात दिसंबर को झांसी आ रहे हैं। रात्रि विश्राम उनका झांसी में ही होगा। इसके बाद अगले दिन वे मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक का उद्घाटन करेंगे। तदुपरांत, कमिश्नरी में विकास कार्यों व सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर प्रशासनिक अमले में हड़कंप की स्थिति है। शहर की सूरत संवारने का काम भी तेजी से जारी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के अनुसार वे सात दिसंबर को शाम पांच बजे झांसी पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। यहां से वे सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में वे जनप्रतिनिधियों व पार्टी के पदाधिकारियों से मिलेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में ही करेंगे। इसके बाद वे अगले दिन आठ दिसंबर को सुबह साढ़े दस बजे मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का शुभारंभ करेंगे। यहां आयोजित समारोह को भी संबोधित करेंगे। दोपहर बारह बजे मुख्यमंत्री कमिश्नरी पहुंच जाएंगे। यहां मंडल के विकास कार्यों व सरकारी योजनाओं की भी समीक्षा करेंगे। दो बजे वे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। वे जिले में 21 घंटे बिताएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर पुलिस - प्रशासन में हाई अलर्ट की स्थिति है। इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि वे सरकारी अस्पताल, थाना या किसी सरकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। इसके मद्देनजर बुधवार को सभी जगह व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाती रहीं। मंडलायुक्त ने जिला अस्पताल व विकास भवन का निरीक्षण का व्यवस्थाओं का हाल जाना। वहीं, पुलिस विभाग सुरक्षा बंदोबस्तों की तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed