{"_id":"6045db2b8ebc3edc0835dd49","slug":"cm-yogi-adityanath-to-be-on-two-days-visit-to-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले दो दिनों तक झांसी में होंगे मुख्यमंत्री योगी, विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले दो दिनों तक झांसी में होंगे मुख्यमंत्री योगी, विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
Mon, 08 Mar 2021 01:37 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर 12 बजे झांसी पहुंचेंगे। झांसी में वो जीआईसी में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही मंडल के विकास से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। साथ ही लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण पत्रों का वितरण भी करेंगे।
इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे मुख्यमंत्री योगी सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व पार्टी के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। दोपहर 3.20 पर ग्राम भरपुरा पहुंचकर हर घर जल परियोजना का निरीक्षण करेंगे। शाम चार बजे नगर निगम में बनाए जा रहे कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे।
पौने पांच बजे आयुक्त सभागार में मंडल के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। रात्रि विश्राम झांसी सर्किट हाउस में होगा और अगले दिन बुधवार को मुख्यमंत्री महोबा के लिए रवाना हो जाएंगे।