फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM Yogi Adityanath targets Samajwadi Party in Jhansi

झांसी में योगी का वार, बोले- योजनाएं समाजवाद के नाम पर तो बनीं, लेकिन परिवारवाद हावी हो गया

Sun, 08 Dec 2019 03:09 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 08 Dec 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath targets Samajwadi Party in Jhansi
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज झांसी के दौरे पर हैं। वहां उन्होंने ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा सरकार पर कई आरोप भी मढ़े। 

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि पहले योजनाएं समाजवाद के नाम पर तो बनती थीं, लेकिन परिवारवाद हावी हो गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 150 कार्डियक वैन चलाकर एक साल में ही 78,000 जान बचाई हैं। पिछले 70 साल में यूपी में सिर्फ छह राजकीय मेडिकल कॉलेज थे, पिछले दो सालों में इनकी संख्या बढ़कर 23 हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जाति, धर्म को नहीं बल्कि गरीबों, शोषितों को मद्देनजर रखते हुए काम करती है। साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर कोई किसान पशुपालन करता है, तो हम उसे चार गाय उपलब्ध करा देंगे। गोबर से धूपबत्ती बनाई जा सकती। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। बुंदेलखंड में बड़े उद्योग स्थापित होंगे जिससे रोजगार बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed