{"_id":"67ca03783f2ef6276908b9af","slug":"cm-will-give-the-gift-of-schemes-worth-one-thousand-crores-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-508221-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एक हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एक हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे सीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। 11 मार्च को झांसी आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग एक हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। जिला प्रशासन ने सभी विभागों से कामों की सूची मांगी। बृहस्पतिवार को दिनभर विभाग अफसरों को जानकारी भेजते रहे।
क्राफ्ट मेला मैदान में सीएम योगी की जनसभा होनी है। इसके मद्देनजर प्रशासनिक अमला दिनभर तैयारियों में जुटा रहा। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने इलाइट चौराहे से जनसभा स्थल तक का रूट देखा। जनसभा स्थल पर सफाई का काम पूरा हो चुका है। दीवारों की रंगाई-पुताई कराई जा रही है। पानी का छिड़काव भी किया गया है। ताकि, धूल न उड़े।
विज्ञापन
नगर आयुक्त/सीईओ स्मार्ट सिटी ने स्मार्ट पैथोलॉजी सेंटर का भी जायजा लिया। बताया कि झांसी में जनसभा के दौरान सीएम लगभग 700 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और करीब 300 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसमें स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ही 300 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाएं शामिल हैं। अभी लोकार्पण, शिलान्यास वाले कार्यों की सूची तैयार की जा रही है। एक-दो दिन में सूची फाइनल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधि भी दे रहे हैं सुझाव
योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के संबंध में जनप्रतिनिधि भी सुझाव दे रहे हैं। अपने क्षेत्र में पेयजल परियोजना का लोकार्पण कराने का भी सुझाव एक विधायक ने दिया है।