फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM visit vidayak

चुनावी साल में मुख्यमंत्री के दौरे को विधायकों ने भी खूब भुनाया

Thu, 11 Mar 2021 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
CM visit vidayak
झांसी। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का झांसी दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे भुनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। विधायकों ने भी योगी के सामने विकास की कई परियोजनाओं की मांग कर डाली। योगी ने भी किसी को निराश नहीं किया। सभी को जन सहूलियतों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़े जाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

नगर विधायक रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री से ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण को महानगर के यातायात की बड़ी जरूरत बताया। साथ ही, प्रेमनगर क्षेत्र में एक बड़ा अस्पताल खोले जाने की मांग की। उनाव गेट बाहर विद्युत शवदाह गृह का काम पूरा न होने की समस्या भी बताई। साथ ही, ट्रांसपोर्ट नगर बनाने व बस स्टैंड को शहर के बाहर ले जाने की मांग की। इसके अलावा विधायक ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा ओवरबिलिंग की जा रही है और बाद में उपभोक्ताओं को अपने बिल ठीक कराने में दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ जाते हैं। इस पर योगी ने बिजली विभाग को शिविर लगाकर बिल ठीक कराने को कहा। साथ ही उपभोक्ताओं को सही बिल मुहैया कराने की ताकीद दी। अन्य विकास की योजनाओं पर शासन स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बबीना विधायक राजीव सिंह ने पारीछा ने सीएम के समक्ष बबीना क्षेत्र की बंद पड़ीं पुरानी पेयजल योजनाओं को जल जीवन मिशन में शामिल कर दुबारा चालू करने की मांग की। साथ ही कहा कि सकुवां - ढुकुवां बांध से निकली नहर से अभी 15 गांव में पानी पहुंच रहा है, जबकि पास के 40 गांवों में सूखा है। उन्हें भी नहर से आच्छादित किया जाए। इसके अलावा झांसी को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जोड़े जाने की मांग भी रखी। सीएम का सभी मांगों पर रुख सकारात्मक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि 350 किसानों को निजी ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए सरकार की तरफ से बजट भी दिया जा चुका है। इसके बावजूद उन्हें कनेक्शन नहीं मिले हैं। इस पर सीएम ने विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, मांग की कि खरीफ की फसल खराब हो गई है। रबी की बुवाई नहीं हो पाई है। ऐसे में किसानों को फसल बीमा का लाभ जल्द मिल जाए। विधायक ने एरच बांध के रुके काम का भी मामला उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed