फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM today in jhansi

मुख्यमंत्री आज झांसी में

Tue, 09 Mar 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
CM today in jhansi
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे के दौरान मंगलवार को झांसी आएंगे। दो दिनों के दरम्यान वे क्षेत्र के छह जनपदों का दौरा करेंगे। लेकिन, सबसे ज्यादा समय 21 घंटे झांसी में बिताएंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन बुधवार की सुबह वे यहां से प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सबसे पहले सुबह 9.50 बजे जालौन पहुंचेंगे। यहां आधा घंटे रुकने के बाद ललितपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। सुबह 11 बजे ललितपुर पहुंचकर वे बंडई बांध परियोजना का लोकार्पण करेंगे। ललितपुर में वे 40 मिनट रुकेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12.05 बजे झांसी के राजकीय इंटर कॉलेज पहुंच जाएंगे। सबसे ज्यादा समय उनका झांसी में गुजरेगा। जीआईसी में वे जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही 27 परियोजनाओं का लोकार्पण व 21 का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी देंगे। डेढ़ बजे सीएम सर्किट हाउस पहुंचेंगे। तीन बजे तक वे सर्किट हाउस में रुककर जनप्रतिनिधियों व पार्टी के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। दोपहर 3.20 पर वे हेलीकॉप्टर के जरिये ग्राम भरपुरा पहुंचेंगे।
विज्ञापन

यहां वे हर घर नल - घर घर जल योजना का निरीक्षण करेंगे। शाम चार बजे नगर निगम पहुंचकर स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाए जा रहे कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। शाम 4.40 बजे वे आयुक्त सभागार पहुंचेंगे। यहां दो घंटे तक मंडल के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम 6.55 बजे सर्किट हाउस पहुंच जाएंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में होगा। अगले दिन बुधवार को सुबह 9 बजे पुलिस लाइन के हेलिपैड से महोबा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। महोबा से सीएम चित्रकूट और बांदा भी जाएंगे। बांदा से शाम 4.45 बजे वे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बुंदेलखंड के छह जनपदों में जाएंगे। सबसे ज्यादा समय 21 घंटे वे झांसी में बिताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed