{"_id":"a4d777dc41c9f2d43f50f33a9b2484e0","slug":"cm-smiled-at-the-medical-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज पर मुख्यमंत्री मेहरबान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज पर मुख्यमंत्री मेहरबान
ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज पर मुख्यमंत्री मेहरबान हैं। अस्पताल का कायाकल्प करने को प्रदेश सरकार द्वारा चालीस करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। इसमें से पांच करोड़ रुपये की पहली किस्त का आवंटन कर दिया गया है। मार्च में काम शुरू करने की तैयारी है।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज को बुंदेलखंड क्षेत्र की चिकित्सा सेवा का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश के समीपवर्ती जनपदों के रोगी भी इलाज के लिए आते हैं। यही वजह है कि मेडिकल कालेज मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। पहले उन्होंने यहां 500 बेड के विस्तारीकरण की घोषणा की थी, जिस पर तेजी से काम जारी है।
अब यहां सुविधाएं व संसाधन विकसित करने को चालीस करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें से पांच करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित भी कर दी गई है। इस रकम से मेडिकल कालेज के वार्डों में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी तथा भवन का कायाकल्प होगा। वार्डों के शौचालयों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके अलावा परिसर में शौचालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
साथ ही मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए भी परिसर में सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कालेज परिसर की सड़कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा तथा स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। परिसर के झाड़ियों से घिरे नजर आने वाले मैदान सपाट और साफ-सुथरे होंगे। पुरानी लिफ्ट दुरुस्त होंगी तथा नई लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा सुरक्षा के भी समुचित इंतजाम किए जाएंगे। फरवरी में बाकी धनराशि मिलने की उम्मीद है। जबकि, मार्च से काम शुरू कर दिया जाएगा।
वातानुकूलित होगा नया अस्पताल
झांसी। प्रदेश सरकार द्वारा मेडिकल कालेज में 500 बेड के अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इसका 70 फीसदी से अधिक काम कर लिया गया है। छह माह में यह बनकर तैयार हो जाएगा। शासन ने हाल ही में इस अस्पताल को पूरी तरह से वातानुकूलित करने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देशों के बाद इस पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा अस्पताल के लेक्चर थियेटर व लाइब्रेरी भी वातानुकूलित होंगे।
अमेरिकन स्टैंडर्ड के होंगे ऑपरेशन थियेटर
झांसी। मेडिकल कालेज में आठ ऑपरेशन थियेटर हैं। यह तकरीबन चार दशक पुराने हैं। लेकिन, अब यह आठों ऑपरेशन थियेटर अमेरिकन स्टैंडर्ड के बनाए जाएंगे। इनमें ऑपरेशन की उच्च स्तरीय सुविधाएं रहेंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 23 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
असाध्य रोगियों को मिले 50 लाख
झांसी। किडनी, लीवर, कैंसर आदि के रोगियों की सहायता के लिए शासन ने मेडिकल कालेज प्रशासन को पचास लाख रुपये की धनराशि आवंटित की है। यह रकम उक्त रोगियों के इलाज पर खर्च की जानी है। इस राशि में से वर्तमान में किडनी के 15 रोगियों के इलाज का खर्च वहन किया जा रहा है। प्रत्येक रोगी की डायलिसिस का महीने का तीस-पैंतीस हजार रुपये का खर्च उठाया जा रहा है।
‘बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री का मेडिकल कालेज पर विशेष ध्यान है। इसी के चलते उक्त सुविधाएं व संसाधन विकसित किए जा रहे हैं।’
- डॉ. एनएस सेंगर, प्रधानाचार्य