फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM inaugurates air conditioned gymnastics hall

मुख्यमंत्री ने वातानुकूलित जिम्नास्टिक हॉल का किया लोकार्पण

Sat, 07 May 2022 09:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
CM inaugurates air conditioned gymnastics hall
झांसी। शनिवार को झांसी दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ध्यानचंद स्टेडियम में 3.56 करोड़ की लागत से बनाए गए वातानुकूलित जिम्नास्टिक हॉल का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के सामने नवोदित खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, बॉक्सिंग व जूडो का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कमिश्नरी में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधे ध्यानचंद स्टेडियम में पहुंचा। यहां खिलाड़ियों ने सीएम का ताली बजाकर स्वागत किया। उन्होंने नवनिर्मित जिम्नास्टिक हॉल का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ नन्हें खिलाड़ी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के कहने पर जूडो के खिलाड़ी हर्षित (9) और भावेश (9) ने अपना हुनर दिखाया। इसके बाद वैष्णवी (11) और श्रद्धा (10) ने बॉक्सिंग के पंच दिखाए। नन्हें खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख मुख्यमंत्री गदगद नजर आए और उन्होंने सभी का खूब उत्साहवर्धन किया। इस दरम्यान एथलीट कमलेश कुशवाहा, पुष्पा रायकवार, रोहित कुमार, गौतम गौड़, हिमांशु शर्मा, दिव्यांशु प्रजापति, सौरभ बघेल, राजा खान व अंशिका गौतम ने भी अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। मुख्यमंत्री तकरीबन बीस मिनट तक स्टेडियम रहे। इसके बाद उनका काफिला मेडिकल कॉलेज की ओर रवाना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed