फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM in Jhansi tomorrow

मुख्यमंत्री कल आएंगे झांसी

Tue, 30 Jun 2015 01:21 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग (आईजीसीएल) के एक जुलाई को होने वाले समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शिरकत करेंगे। वह आईजीसीएल के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे, साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को कन्या विद्या धन व लैपटॉप बांटेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री एक जुलाई को सायं 4.15 बजे झांसी आएंगे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर उतरेगा। वह 4.30 बजे सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट पहुंचेंगे। यहां सीएम आईजीसीएल के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। मुख्यमंत्री हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 358 टॉपर्स को लैपटॉप प्रदान करेंगे, साथ ही इंटरमीडिएट की 133 मेधावी छात्राओं को कन्या विद्या धन प्रदान कर शासन की ‘संशोधित कन्या विद्या धन योजना’ का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम झांसी में ही करेंगे। तदुपरांत, अगले दिन बृहस्पतिवार को वह अपनी सुविधा अनुसार समय पर लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर प्रशासन तेजी से तैयारियों में जुटा हुआ है। सोमवार की शाम मुख्यमंत्री का शासन से कार्यक्रम आने के बाद जिलाधिकारी अनुराग यादव ने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की बैठक बुलाई, इसमें तैयारियों की समीक्षा की गई तथा अफसरों को सुरक्षा व्यवस्था की कमान सौंपी गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए अन्य जनपदों से मजिस्ट्रेट व पुलिस भी आ रही है। सोमवार देर रात पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां मुख्यमंत्री के लिए अलग मंच तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरा मेडिकल कॉलेज में भी है तैयारी
सचिवालय से आए पत्र में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में दर्शाया गया है, परंतु प्रशासन मौसम को दृष्टिगत रखते हुए किसी तरह की रिस्क लेने के मूड में नहीं है। बारिश कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न न करे, इसके लिए पैरा मेडिकल कालेज में भी तैयारियां की जा रही हैं। यहां ऑडिटोरियम में व्यवस्था तेजी से दुरुस्त की जा रही हैं, ताकि बारिश होने की स्थिति में सीएम पैरा मेडिकल के ऑडिटोरियम में लैपटॉप व कन्या विद्या धन का वितरण कर सकें।


मेधावियों की होगी खातिरदारी
कन्या विद्या धन व लैपटॉप पाने वाले मेधावी छात्र - छात्राओं की खातिरदारी का पूरा इंतजाम किया गया है। उन्हें संबंधित तहसील मुख्यालयों से बसों द्वारा दोपहर में राजकीय इंटर कालेज लाया जाएगा। छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी रहेंगे। जीआईसी में मेधावी विद्यार्थियों को नाश्ता, भोजन आदि उपलब्ध कराया जाएगा। यहां से बसों से कार्यक्रम स्थल ले जाया जाएगा। कार्यक्रम के बाद रात में बच्चों को उनके घर तक पहुंचाने की भी जिम्मेदारी रहेगी। यह जिम्मेदारी शिक्षा विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed