फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM furious at the officers of Lalitpur, said don't sit with your eyes closed

ललितपुर के अफसरों पर भड़के सीएम, कहा आंखें बंद करके मत बैठे रहिए

Sat, 07 May 2022 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
CM furious at the officers of Lalitpur, said don't sit with your eyes closed
झांसी। ललितपुर के पाली थाने में किशोरी के साथ थानाध्यक्ष द्वारा की गई दरिंदगी का मामला प्रदेश भर में गूंजा है। मुख्यमंत्री भी इसे लेकर नाराज दिखे। समीक्षा बैठक में ललितपुर के अधिकारी ही निशाने पर थे। सीएम ने अफसरों से कहा कि आंखें बंद करके मत बैठे रहिए। जो जिम्मेदारी दी गई है उसे निभाइए। नहीं निभा पा रहे हैं तो बता दीजिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि थाने में दरिंदगी के मामले में कार्रवाई देरी से हुई। महिला को निर्वस्त्र कर पीटने वाले पुलिस वालों पर भी एक्शन तब हुआ लखनऊ से आदेश आया। अगर अफसर पहले ही कार्रवाई कर लेते तो इस तरह हालात न बिगड़ते।
विज्ञापन

ललितपुर के पाली थाने में दुष्कर्म पीड़िता के साथ थानाध्यक्ष ने दरिंदगी की थी। इस मुद्दे पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव भी ललितपुर पहुंचे थे। कांग्रेस और बसपा का प्रतिनिधि मंडल भी ललितपुर गया था। आज जब मुख्यमंत्री झांसी पहुंचे तो समीक्षा बैठक में सबसे पहले ललितपुर की दोनों घटनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ललितपुर के पुलिस कप्तान से कहा कि एक महिला को निर्वस्त्र कर पुलिस वाले पीटते हैं लेकिन आप कार्रवाई नहीं करते। जब शासन से आदेश होता तो निलंबन की कार्रवाई की जाती है। पीड़ित किशोरी की मां अफसरों से मदद की गुहार लगा रही थी मगर हम लोग एक दूसरे पर टालने में लगे रहे। अगर पहले ही दिन कार्रवाई हो जाती तो आज यह स्थिति न बनती। मुख्यमंत्री ने डीआईजी जोगेंद्र कुमार से पूरे घटनाक्रम और अब तक की कार्रवाई के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed